फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Paddy procurement stopped prematurely, anger among farmers

Prayagraj News: समय से पहले बंद की धान की खरीद, किसानों में आक्रोश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Paddy procurement stopped prematurely, anger among farmers
निर्धारित समय से पहले सरकारी धान क्रय केंद्र बंद कर दिए गए हैं। खाद्य विभाग द्वारा शुक्रवार से ही लेड़ियारी में पीसीएफ क्रय केंद्र को बंद कर दिया गया। जानकारी होते ही किसानों ने धरने की चेतावनी दी। साथ ही दो दिन में क्रय केंद्रों को दोबारा चालू कराने की मांग की।
विज्ञापन

बता दें कि सरकारी धान की खरीद एक नवंबर से 28 फरवरी तक निर्धारित की गई थी। खाद्य विभाग द्वारा इसे सोमवार को ही बंद कर दिया गया। जबकि अभी 60 प्रतिशत किसानों की ही धान की खरीद हो पाई है। लेड़ियारी में हॉट शाखा, पीसीएफ, यूपीएसएस मंडी समिति सहित पांच केंद्रों पर धान की खरीद होती है।
विज्ञापन

क्रय केंद्र के कर्मचारियों ने हॉट शाखा के दो क्रय केंद्र को 31 दिसंबर से ही हटाकर कोरांव में विस्थापित कर दिया गया है। पीसीएफ और मंडी समिति पर किसानों की आस टिकी थी। विभाग ने उसे भी शुक्रवार को बंद कर दिया। शिव गणेश तिवारी, बलराम मिश्र, पवन मिश्र, राज कुमार पांडेय, किशोरी भुर्तिया समेत दर्जनों किसानों ने कहा कि अगर क्रय केंद्रों को नहीं शुरू किया गया धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम सप्लाई विजय शर्मा ने बताया कि चावल की डिलीवरी बाकी होने के कारण कुछ केंद्रों की खरीद रोक दी गई है। जांच के बाद दोबारा खरीद शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed