{"_id":"5eb6fe738ebc3e909e011e3a","slug":"pac-soldier-cheated-3-5-lakh-in-the-name-of-kbc-city-desk-news-ald2753870130","type":"story","status":"publish","title_hn":"केबीसी के नाम पर पीएसी जवान से 3.5 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केबीसी के नाम पर पीएसी जवान से 3.5 लाख की ठगी
विज्ञापन
केबीसी रजिस्ट्रेेश्न के नाम पर धूमनगंज निवास पीएसी के जवान विशाल कुमार के खाते से 3.5 लाख रुपये उड़ा दिए गए। मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है। विशाल धूमनगंज फोर्थ पीएसी बटालियन में रहते हैं। उनका आरोप है कि अज्ञात नंबर से फोन कर उनसे केबीसी रजिस्ट्रेशन के नाम पर अलग-अलग खाते में कई बार में 3.5 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए गए। कॉलरों ने अपना नाम दिलीप, विभा व गोरण देवी बताया। शिकायत पर धूमनगंज पुलिस ने अज्ञात नंबर धारकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। उधर साइबर ठगों ने राजापुर निवासी सिंचाई विभाग कर्मचारी मनीष कुमार को भी चूना लगाया। उनका आरोप है कि खुद को विभागीय कर्मचारी बताकर अज्ञात व्यक्ति ने उनके पास फोन किया। साथ ही लिंक भेजकर खाते से 20 हजार रुपये उड़ा दिए। शिकायत पर कैंट पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी, केस
देवी देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी में इविवि छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष उदय प्रकाश यादव ने नामजद केस दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि शुभम सिंह नाम के यूजर ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। कर्नलगंज पुलिस ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी, केस
देवी देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी में इविवि छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष उदय प्रकाश यादव ने नामजद केस दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि शुभम सिंह नाम के यूजर ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। कर्नलगंज पुलिस ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन