Mahakumbh : जेपी नड्डा ने परिवार समेत किया संगम में स्नान, सीएम योगी भी रहे संग
पवित्र त्रिवेणी संगम में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने सपरिवार आस्था की डुबकी लगाई। इसके बाद बड़े हनुमान मंदिर और अक्षयवट के भी दर्शन-पूजन किए।
विस्तार
पवित्र त्रिवेणी संगम में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने सपरिवार आस्था की डुबकी लगाई। इसके बाद बड़े हनुमान मंदिर और अक्षयवट के भी दर्शन-पूजन किए।
जेपी नड्डा परिवार समेत शनिवार को प्रयागराज पहुंचे। यहां त्रिवेणी संकुल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। इसके उपरांत सभी नेतागण अरैल घाट से फ्लोटिंग जेटी के जरिए संगम पहुंचे। यहां बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अपने परिवार के साथ साइबेरियन पक्षियों को दाना खिलाया। इसके बाद उन्होंने सबसे पहले भाजपा नेताओं संग सामूहिक रूप से संगम स्नान किया।
इसके बाद पत्नी एवं परिजनों संग विधि-विधान से संगम में पावन डुबकी लगाई। सीएम योगी और बीजेपी के अन्य नेताओं ने विधि-विधान के साथ मां गंगा की पूजा अर्चना की। इस दौरान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, पूर्व मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, हर्षवर्धन बाजपेयी भी मौजूद रहे।
महाकुंभ हमारी संस्कृति की चिरंतन धर्मधारा : जेपी नड्डा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार दोपहर परिजनों के साथ संगम में डुबकी लगाई। उन्होंने सीएम योगी और कैबिनेट के मंत्रियों की मौजूदगी में गंगा पूजन भी किया। प्रयागराज पहुंचने के पहले उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा, महाकुंभ हमारी पावन सनातन संस्कृति की चिरंतन धर्मधारा है। तीर्थराज प्रयागराज में संगम स्नान का पावन अवसर प्राप्त कर धर्म, आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा का दिव्य अनुभव करने के लिए अत्यंत उत्सुक हूं।
प्रभु श्रीराम के अनन्य भक्त हनुमानजी महाराज के दर्शन और पूज्य संतों के आशीर्वाद से यह यात्रा शुभ होगी। एयरपोर्ट पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, विधायक दीपक पटेल, हर्षवर्धन बाजपेयी, सिद्धार्थ नाथ सिंह ने उनका स्वागत किया। इसके बाद नड्डा अरैल पहुंचे। वहां त्रिवेणी संकुल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया।
इसके बाद सभी नेता अरैल से फ्लोटिंग जेटी से संगम पहुंचे। यहां जयश्री राम, गंगा मइया की जयकारे के बीच उन्होंने डुबकी लगाई। उनके साथ सीएम योगी, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और मेयर गणेश केसरवानी ने भी संगम स्नान किया।
स्नान के बाद उन्होंने गंगा पूजन किया और लेटे हुए हनुमानजी के मंदिर पहुंचे। यहां पूजा करने के बाद वह अक्षयवट गए। वहां भी पूजन किया। इस दौरान नड्डा किसी भी तरह की राजनीतिक बयानबाजी से बचते नजर आए। यहां उन्होंने सिर्फ इतना ही कहा, महाकुंभ नगर में आकर जो अनुभूति हो रही है उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।
एयरपोर्ट पर स्वागत के लिए पहुंचे कई नेता
एयरपोर्ट पर जेपी नड्डा और उनकी पत्नी मलिका का सांसद प्रवीण पटेल, पूर्व सांसद डाॅ. रीता बहुगुणा जोशी, केशरी देवी पटेल, महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा, एमएलसी सुरेंद्र चौधरी, राजेश केसरवानी और वरुण केसरवानी आदि ने स्वागत किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.