फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Oxygen plants should be in all hospitals bigger than 50 beds: Gadkari

50 बेड से बड़े सभी अस्पताल में हों ऑक्सीजन प्लांट : गडकरी

Wed, 09 Jun 2021 10:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 09 Jun 2021 10:30 PM IST
सार

  • केंद्रीय मंत्री और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने नैनी में रखी ऑक्सीजन प्लांट की नींव

विज्ञापन
Oxygen plants should be in all hospitals bigger than 50 beds: Gadkari
आक्सीजन प्लांट के उद्घाटन समारोह में बोलते उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। अमर उजाला - फोटो : prayagraj

विस्तार

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कोरोना की तीसरी लहर के प्रति सचेत करते हुए इसके खिलाफ लड़ाई में सभी जिलों को आत्मनिर्भर होने के लिए कहा है। उन्होंने 50 बेड या इससे बड़े सभी अस्पतालों में अपना ऑक्सीजन प्लांट तैयार रखने की जरूरत बताई। 

विज्ञापन



 केंद्रीय मंत्री ने बुधवार को नैनी स्थित सरस्वती हाईटेक सिटी में प्रभाव्य इंस्टीट्यूट में ऑक्सीजन प्लांट का वर्चुअल माध्यम से शिलान्यास किया। इनके साथ जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह भी वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे। वहीं उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह परिसर में मौजूद रहे और ऑक्सीजन प्लांट की नींव रखी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि किसी भी मरीज की ऑक्सीजन की कमी से मौत नहीं होनी चाहिए। इसलिए तीसरी लहर से निपटने की अभी से तैयारी कर लेनी चाहिए। इसी क्रम में उन्होंने 50 बेड से कम क्षमता वाले अस्पतालों में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर रखे जाने की बात कही। 
विज्ञापन

 

यूपी में इंजेक्शन की कमी तो करें मांग, हर जिले को कराएंगे उपलब्ध

नितिन गडकरी ने वृहद स्तर पर टीकाकरण अभियान चलाने की भी बात कही। इसके लिए जागरूकता अभियान की भी जरूरत बताई। केंद्रीय मंत्री ने कहा, यदि प्रदेश में टीके की कमी हो तो उन्हें अवश्य बताई जाए। वह 10,000 से 25000 इंजेक्शन उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिले को देने की व्यवस्था कर देंगे। गडकरी ने बताया कि जो वेंटिलेटर पहले चार से छह लाख रुपये में बनते थे, उसे विशाखापट्टनम की कंपनी ने एक लाख 48 हजार रुपये में तैयार किया है। उत्तर प्रदेश में इसकी जितनी जरूरत हो वह ले सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed