फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   owner of car Rukhsar used in the Umesh Pal Murder in police custody

उमेश पाल हत्याकांड: वारदात में प्रयुक्त कार का मालिक हिरासत में, पुलिस ने बहराइच से पकड़ा

Sat, 18 Mar 2023 09:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 18 Mar 2023 09:22 PM IST
सार

उमेश हत्याकांड में प्रयुक्त क्रेटा कार का मालिक रुखसार अहमद उर्फ पिंटू को पुलिस ने पकड़ लिया है। जीटीबी नगर करेली में ट्रैवल एजेंसी चलाने वाला रुखसार घटना के बाद से घर में ताला लगाकर परिवार समेत फरार हो गया था।

विज्ञापन
owner of car Rukhsar used in the Umesh Pal Murder in police custody
Prayagraj News : उमेश पाल हत्याकांड। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उमेश हत्याकांड में प्रयुक्त क्रेटा कार के मालिक रुखसार अहमद उर्फ पिंटू को पुलिस ने पकड़ लिया है। जीटीबी नगर करेली में ट्रैवल एजेंसी चलाने वाला रुखसार घटना के बाद से परिवार समेत फरार हो गया था। पुलिस ने उसे बहराइच से पकड़ा। सूत्रों के मुताबिक पूछताछ में उसने बताया है कि कार ट्रैवल एजेंसी से बुक करके ली गई थी। पुलिस ने उसे साथ लेकर कई जगह दबिश भी दी है। ट्रैवल एजेंसी से दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं।

विज्ञापन


दरअसल उमेश हत्याकांड में प्रयुक्त क्रेटा कार शूटरों ने चकिया में अतीक के घर के पास खड़ी की थी। पुलिस ने कार अगले दिन लावारिस हालत में बरामद की तो उस पर नंबर नहीं था। इंजन और चेसिस नंबर से पता चला कि कार गुलाबबाड़ी के नफीस अहमद की है, जिसे साल भर पहले करेली के रुखसार अहमद को ट्रांसफर की गई थी। पुलिस ने रुखसार के घर तुरंत दबिश दी, लेकिन वहां ताला लगा था।

विज्ञापन

नफीस ने साल भर पहले बेच दी थी कार

नफीस को बुलाकर उसे हिरासत में ले लिया गया। नफीस ने बताया कि कार उसी की थी, लेकिन साल भर पहले उसने अपने रिश्तेदार रुखसार अहमद को बेच दी थी। उसी समय कार उसके नाम पर ट्रांसफर भी कर दी थी। रुखसार कभी नफीस के साथ काम करता था। बाद में वह ट्रैवल एजेंसी चलाने लगा। साल भर पहले नफीस ने क्रेटा कार बेचने की इच्छा जताई तो रुखसार ने वह गाड़ी खरीद ली थी। इसके बाद से कार रुखसार की ट्रैवल एजेंसी में लगी थी। कभी-कभी जरूरत पड़ने पर नफीस भी बेची गई क्रेटा कार को रुखसार से मंगाता था।

रुख्सार बोला- किराए पर ली गई थी कार

पुलिस ने रुखसार से पूछताछ की। रुखसार का यही कहना था कि कार किराये पर बुक करके ली गई थी। उसे जब घटना के बारे में पता चला तो वह डर के मारे भाग निकला था। पुलिस इस बात की जांच में जुटी है कि शूटरों को कार दिलाने में नफीस की क्या भूमिका है। क्या उसके माध्यम से कार शूटरों को दी गई थी या फिर सीधे ट्रैवल एजेंसी से कार बुक हुई थी। पुलिस रुखसार अहमद को लेकर उसकी ट्रैवल एजेंसी तथा अन्य कई स्थानों पर भी गई। कई दस्तावेज भी पुलिस ने जब्त किए हैं।

विज्ञापन

पुरुष है रुखसार, यह बात दबाए रही पुलिस

कार के इंजन और चेसिस नंबर से पुलिस जब कार मालिक के नाम तक पहुंची तो दस्तावेजों में रुखसार अहमद लिखा था। उसे महिला मानते ही लखनऊ तक अधिकारियों को यही बताया गया कि कार एक महिला के नाम पर है। लेकिन नफीस के पकड़े जाने के बाद यह साफ हो गया था कि रुखसार पुरुष है लेकिन पुलिस यह बात दबाकर बैठी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed