फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Overload truck was running on the road?

सड़क पर कैसे दौड़ रहा था ओवरलोड ट्रक?

Tue, 30 Jul 2019 12:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Overload truck was running on the road?
Overload truck was running on the road?
प्रयागराज। सोहबतियाबाग डॉट पुल पर रविवार रात हाइट गेज टूटने की घटना से कई तरह के सवाल भी खड़े हो हरे हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि आखिर हर चौराहे पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की तैनाती के बावजूद ओवरलोड ट्रक सड़क पर दौड़ कैसे रहा था? वह भी तब जब अफसर लगातार यह दावा करते नहीं थकते कि ओवरलोड वाहनों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

जार्जटाउन में सोहबतियाबाग डॉट पुल पर लगा हाइट गेज रविवार रात 11.30 बजे के करीब ट्रक की टक्कर से टूट गया था। हाइज गेट पर लगा लोहे का बीम टूटकर जमीन पर गिरा लेकिन इसका ऊपरी हिस्सा पुल के ऊपर स्थित रेलवे ट्रैक तक पहुंच गया था। जिसके बाद फैजाबाद से रामेश्वरम जा रही रामेश्वरम एक्सप्रेस को रोकना पड़ गया था। क्रेन मंगवाकर डॉट पुल के बीचाें बीच गिरा खंभा हटवाया गया तब जाकर करीब आधे घंटे बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हो सकी।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि जिस ट्रक ने हाइट गेज पर टक्कर मारी वह ओवरलोड था। उस पर रूई के गठ्ठर लदे हुए थे और इन्हीं गठ्ठरों की जद में आने से हाइज गेट टूट गया। अब सवाल यह उठता है कि हर चौराहे पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की तैनाती के बावजूद आखिर ओवरलोड ट्रक कैसे सड़क पर दौड़ रहा था। आखिर क्यों ट्रैफिक पुलिस ने इस ओवरलोड ट्रक को आगे बढ़ने दिया। जबकि जीटी जवाहर के साथ ही बांगड़ तिराहा, बैरहना आदि पर ट्रैफिक के साथ ही स्थानीय पुलिस भी मुस्तैद रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरटीओ अफसरों के दावों पर भी सवाल
घटना से आरटीओ विभाग के दावों पर भी सवाल खड़ा होता है। दरअसल आए दिन आरटीओ अफसरों की ओर से दावा किया जाता है कि ओवरलोड वाहनों के खिलाफ उनकी ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। समय-समय पर इसके आंकड़े भी जारी किए जाते हैं। अभी पिछले दिनों ही बताया गया था कि ओवरलोड वाहनों के खिलाफ नौ से 18 जुलाई तक विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। लेकिन लगातार कार्रवाई के बावजूद ओवरलोड वाहन सड़कों पर कैसे दौड़ रहे हैं, इसका अफसरों के पास कोई संतोषजनक जवाब नहीं है। इस बारे में एआरटीओ प्रवर्तन राजकुमार सिंह का कहना है कि कार्रवाई लगातार की जाती है। लेकिन इतने बड़े जिले के हिसाब से विभाग के पास समुचित कार्रवाई के लिए पर्याप्त स्टाफ नहीं है।
इसलिए नहीं होती रोकटोक
उधर सड़कों पर दौड़ने वाले ओवरलोड वाहनों के बारे में पूछने पर पुलिस अफसर यही कहते हैं कि उन्हें सीधे कार्रवाई का अधिकार नहीं। लेकिन सच्चाई यह है कि नोइंट्री खुलते ही ओवरलोड वाहनों से हर चौराहों पर पुलिसकर्मियों की ओर से वसूली शुरू कर दी जाती है। इस वसूली का हिस्सा सिर्फ सिपाही ही नहीं बल्कि थानेदारों को भी मिलता है। यही वजह है कि ओवरलोड वाहन बेरोकटोक सड़क पर दौड़ते हैं। जबकि नियमत: ऐसे वाहनों को रोककर कार्रवाई के लिए आरटीओ को सूचना देनी चाहिए।

रेलवे अफसर ने दर्ज कराया मुकदमा
उधर रविवार रात हुई घटना के मामले में रेलवे की ओर से जार्जटाउन थाने में संबंधित ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पूर्वोत्तर रेलवे माधो सिंह के वरिष्ठ खंड अभियंता अश्विनी कुमार सिंह की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि 28 जुलाई की रात 12 बजे के करीब ट्रक संख्या यूपी44 एटी 3185 के चालक ने लापरवाही व तेज गति में वाहन चलाते हुए सोहबतियाबाग डॉट पुल पर लगे हाइट गेज के बीम को ठोकर मारकर रेल ट्रैक को असुरक्षित कर दिया। घटना में हाइट गेज के बीम का कुछ हिस्सा नीचे व ऊपरी भाग रेल ट्रैक के करीब तक पहुंच गया। जिस कारण से रामेश्वरम एक्सप्रेस 30 मिनट तक रुकी रही। इससे राष्ट्रीय संपत्ति का नुकसान हुआ। जार्जटाउन इंस्पेक्टर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed