माघ मेलाः सेक्टर चार में लगी भीषण आग, सात टेंट जलकर राख, फायर ब्रिगेड मौके पर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माघ मेला क्षेत्र के सेक्टर-चार में शनिवार दोपहर करीब 12 बजे भीषण आग लग गई। देखते-देखते कई टेंट जलने लगे। शोर मचने पर प्रयागवाल फायर स्टेशन से दमकल दस्ता मौके पर पहुंचा। पुलिस के जवान भी पहुंच गए। लंबी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने जब तक आग पर काबू पाया,तबतक सात टेंट जलकर राख हो गए और कल्पवासी शिविरों में रखे अनाज, कपड़े व अन्य सामान जलकर नष्ट हो गए।
मोरी मार्ग स्थित सेक्टर -चार में तीर्थपुरोहित मनीष कुमार त्रिपाठी का शिविर लगा है। इस शिविर में अलग-अलग जिलों से आकर दर्जनों श्रद्धालु कल्पवास कर रहे हैं। शनिवार की दोपहर अचानक एक टेंट में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। लोगों ने पुलिस को पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी दी। इसके साथ ही शिविर के आसपास के लोग बाल्टी-डिब्बा लेकर आग बुझाने में जुट गए। तमाम कोशिशों के बाद भी आग फैलती गई और एक -एक 12 टेंट लपटों के हवाले होकर राख हो गए।
कुछ देर बाद पहुंचे फायर ब्रिगेड के जवानों ने लंबी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। देर शाम तक आग लगने के कारणों का पता नहीं लगाया जा सका था। हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों ने बताया कि आग जब लगी तब कई शिविर खाली पड़े थे। मौनी अमावस्या स्नान के बाद घरों के लिए रवाना हो चुके श्रद्धालुओं के भी शिविरों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया था। जब तक आसपास के शिविर में मौजूद लोग कुछ समझ पाते आग की लपटों ने भीषण रुप धारण कर लिया। यह तो संयोग रहा कि आग लगने के बाद तंबुओं से निकलकर लोग बाह भाग गए, वरना बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता था।
दो जनवरी को भी लग गई थी आग
त्रिवेणी रोड स्थित विश्व प्रेम मिशन के कैंप में यज्ञ एवं हवन के दौरान दो जनवरी को आग लग गई थी। हालांकि तत्काल पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया था। आग लगने की सूचना से प्रशासन में हड़कंप मच गया था। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों सहित बड़ी संख्या में पुलिस केे जवान और संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।
बताया जा रहा है कि आश्रम में हवन यज्ञ पूजन का कार्यक्रम चल रहा था इसी दौरान चिंगारी से टेंट में आग लग गई थी, जो देखते ही देखते भड़क उठी। मौके पर मौजूद साथ संतो और सेवादारों ने आनन-फानन में आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम और स्थानीय थाने की पुलिस भी पहुंच गई थी।