{"_id":"5c8bfcbbbdec22144002db4f","slug":"outraged-attorneys-in-co-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभद्रता से आक्रोशित वकीलों ने सीओ दफ्तर घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभद्रता से आक्रोशित वकीलों ने सीओ दफ्तर घेरा
Sat, 16 Mar 2019 12:57 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 16 Mar 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धूमनगंज में साथी से हुई अभद्रता पर आक्रोशित वकीलों ने शुक्रवार को सीओ सिविल लाइंस दफ्तर का घेराव कर दिया। इंस्पेक्टर पर मारपीट, गालीगलौच का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की। सीओ ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया तब जाकर वकील शांत हुए।धूमनगंज के प्रीतमनगर निवासी चंद्र कुमार चौधरी अधिवक्ता हैं। उन्होंने बताया कि उनके बहनोई अमरेश कुमार ने सुलेमसराय जयंतीपुर में एक प्लॉट लिया है।
शुक्रवार को वह काम करा रहे थे तभी दो लोगों ने आकर पैसों की मांग करते हुए काम रोका। जानकारी पर उन्होंने खुद मौके पर पहुंचकर 100 नंबर पर सूचना दी। उनका आरोप है कि इसके बाद धूमनगंज इंस्पेक्टर व अन्य पुलिसकर्मी मौके पर आए और उनसे ही गालीगलौच व मारपीट करने लगे। इससे प्रार्थी का बैंड व बटन टूटने के साथ ही कोट भी फट गया। आरोप यह भी है कि उन्हें घसीटते हुए थाने ले जाकर मारापीटा गया व जातिसूचक गालियां दी गईं।
विज्ञापन
साथ ही सोने की चेन भी छीन ली गई। मामले की जानकारी अन्य अधिवक्ताओं को हुई तो वह आक्रोशित हो उठे। वह सीओ सिविल लाइंस के दफ्तर पहुंचकर कार्रवाई की मांग करने लगे। आरोप लगाया कि इंस्पेक्टर ने प्लाट पर दोबारा जाने पर जान से मारने की धमकी देने के साथ ही फर्जी मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने का आरोप लगाया। भुक्तभोगी अधिवक्ता ने सीओ को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। सीओ ने जांच का आश्वासन दिया तब जाकर वकील शंात हुए। मामले में सीओ वृजनारायण सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। जिसकी जांच कराई जाएगी। कोई दोषी मिलता है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन