फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   OTR is also necessary for PCS J Mains candidates, recruitment is to be done on 303 posts

UPPSC : पीसीएस जे मेंस के अभ्यर्थियों के लिए भी ओटीआर जरूरी, 303 पदों पर होनी है भर्ती

Sun, 19 Feb 2023 09:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 19 Feb 2023 09:06 PM IST
सार

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) परीक्षा-२०२२ की मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की नई व्यवस्था के तहत वन टाइम रजिस्ट्रेशन भी कराना होगा।

विज्ञापन
OTR is also necessary for PCS J Mains candidates, recruitment is to be done on 303 posts
UPPSC PCS J - फोटो : Social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) परीक्षा-२०२२ की मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की नई व्यवस्था के तहत वन टाइम रजिस्ट्रेशन भी कराना होगा। आयोग ने अपनी सभी परीक्षाओं के लिए एक अप्रैल 2023 से ओटीआर अनिवार्य कर दिया है।

विज्ञापन


हालांकि, पीसीएस जे-2022 का विज्ञापन पिछले साल 10 दिसंबर को जारी किया गया था और प्रारंभिक परीक्षा 12 फरवरी 2023 को आयोजित की गई। आवेदन के वक्त ओटीआर की व्यवस्था लागू नहीं की गई थी, लेकिन अब पीसीएस जे-2022 की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम आने के बाद मुख्य परीक्षा के लिए सफल अभ्यर्थियों को भी अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराना होगा।
विज्ञापन


पीसीएस जे के 303 पदों पर भर्ती होनी है। इनमें अनारक्षित वर्ग के १२३, ओबीसी के ८१, एससी के ६३, एसटी के छह और ईडब्ल्यूएस के ३० पद शामिल हैं। पीसीएस जे की मुख्य परीक्षा 23, 24 एवं 25 मई 2023 को प्रस्तावित है। आयोग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार मुख्य परीक्षा के लिए जो भी अभ्यर्थी सफल होंगे, उन्हें मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन करने में ओटीआर नंबर की आवश्यकता होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभ्यर्थियों से कहा गया है कि वे ओटीआर के तहत रजिस्ट्रेशन कराके अपना ओटीआर नंबर शीघ्र प्राप्त कर लें। ओटीआर नंबर प्राप्त होने से पीसीएस जे अभ्यर्थियों को आगामी परीक्षाओं के आवेदन में ज्यादा माथापच्ची नहीं करनी होगी। उन्हें अन्य परीक्षाओं के आवेदन में विस्तृत विवरण नहीं भरना होगा, क्योंकि रजिस्ट्रेशन कराने के बाद आयोग के पास उनका पूरा विवरण उपलब्ध रहेगा।

आयोग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि एक अप्रैल 2023 के बाद आयोग की ओर से जारी सभी विज्ञापनों में ओटीआर अनिवार्य होगा। जिन परीक्षा में ऑनलाइन आवेदन किया जा चुका है और उनकी मुख्य परीक्षा का आयोजन भविष्य में होना है, उन अभ्यर्थियों को भी मुख्य परीक्षा का आवेदन ओटीआर नंबर के आधार पर ही भरना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed