{"_id":"58407ab24f1c1b626bde6588","slug":"otherwise-the-new-currency-were-sufficient-to-run-the-old-notes","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्याप्त मात्रा में नई करेंसी आए वर्ना पुरानी नोट चलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्याप्त मात्रा में नई करेंसी आए वर्ना पुरानी नोट चलाएं
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 02 Dec 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : allahabad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के खिलाफ समाजवादी पार्टी की फ्रंटल इकाई मजदूर सभा ने बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान पर्याप्त मात्रा में नई करेंसी की व्यवस्था न होने तक पुरानी नोट चलाने की मांग की गई। इस संबंध में सपाइयों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम सिटी को सौंपा।
जिलाध्यक्ष कृष्ण मूर्ति सिंह यादव एवं महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेखार हुसैन के निर्देश पर हुए प्रदर्शन में सभा के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पांच सौ और हजार के नोट बंद करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले को अविवेकपूर्ण बताया। कहा कि नोटबंदी के बाद गरीब किसान, मजदूर परेशान हैं। अपनी ही जमा रकम को पाने के लिए लोग लाइन में लगकर परेशान हो रहे हैं। देशभर में हजारों फैक्ट्री, कारखाने, व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद हो गए हैं। लाखों श्रमिक बेरोजगार हो गए हैं। एटीएम खाली बक्शे साबित हो रहे हैं। बैंक दस बजे खुलते हैं लेकिन कुछ देर में ही नो करेंसी का बोर्ड लग जाता है।
नेताओं ने कहा कि जनता आने वाले चुनाव में भाजपा को इसका सबक सिखाएगी। प्रदर्शन में सभा के जिलाध्यक्ष दिवाकर यादव, महानगर अध्यक्ष एसपी यादव, केके श्रीवास्तव, महबूब उस्मानी, दिनेश पटेल, दान बहादुर मधुर, नाटे चौधरी, प्रभात यादव, दिनकर मिश्रा, राम दुलार यादव, राजनाथ, घनश्याम, मनोज यादव, रामजी यादव, विकास सोनकर, रवि यादव आदि शामिल थे।
विज्ञापन
सपाइयों ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा लखनऊ में मेट्रो ट्रेन की शुरूआत कराने की सराहना की है। बृहस्पतिवार को छात्र सभा की बैठक में महानगर मीडिया प्रभारी सैयद मोहम्मद अस्करी ने कहा कि प्रदेश विकास मार्ग के सबसे ऊंचे पायदान पर ले जाकर सीएम ने देश में नाम रोशन किया है। सभा के उपाध्यक्ष आकिब जावेद ने सीएम को मुबारकबाद देते हुए इलाहाबाद की महिला पायलट प्राची और प्रतिभा को बधाई दी। बैठक में काशान सिद्दीकी, प्रशांत साहू, आदिल रजा, स्नेहिल सिंह, मिन्शू, मोहम्मद हमजा आदि मौजूद थे।
इलाहाबाद। वरिष्ठ सपा मंजू पाठक को महिला सभा का राष्ट्रीय महासचिव मनोनीत किया गया है। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के निर्देश पर महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.रंजना वाजपेई ने उनके मनोनयन का पत्र जारी किया।
कायस्थ पाठशाला के संस्थापक दिवस समारोह में केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा शामिल होंगे। समारोह के क्रम में दो दिसंबर को केपी इंटर कॉलेज सभागार में अंर्तविद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता होगी, जबकि तीन दिसंबर को संस्थापक दिवस के अवसर पर सुबह साढ़े आठ बजे हवन-पूजन कार्यक्रम होगा। इसके बाद दस बजे अध्यक्ष चौधरी की अगुवाई में शोभा यात्रा निकाली जाएगी जो केपी गर्ल्स कॉलेज से शुरू होकर केपी इंटर कॉलेज तक जाएगी। समापन समारोह चार दिसंबर को दिन में 11 बजे केपी कम्यूनिटी सेंटर में होगा। इस मौके पर मंत्री जयंत सिन्हा की मौजूदगी में ट्रस्ट की ओर से हेल्पलाइन एंबुलेंस सेवा की शुरूआत होगी। साथ ही संस्कृति कार्यक्रम होंगे।