फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Order to present category-wise cut-offs and merit lists for APO recruitment; next hearing on July 28.

High Court : एपीओ भर्ती में श्रेणीवार कटऑफ और मेरिट पेश करने का आदेश, 28 जुलाई को होगी अगली सुनवाई

Fri, 24 Jul 2026 07:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 24 Jul 2026 07:24 PM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सहायक अभियोजन अधिकारी (एपीओ) भर्ती प्रक्रिया में श्रेणीवार कटऑफ अंक और मेरिट का विवरण तलब किया है। पंकज वर्मा व दो अन्य की याचिका पर न्यायमूर्ति मनीष कुमार निगम की एकल पीठ ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को एक सप्ताह में सीलबंद लिफाफे में जानकारी उपलब्ध कराने का आदेश दिया है।

विज्ञापन
Order to present category-wise cut-offs and merit lists for APO recruitment; next hearing on July 28.
इलाहाबाद हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सहायक अभियोजन अधिकारी (एपीओ) भर्ती प्रक्रिया में श्रेणीवार कटऑफ अंक और मेरिट का विवरण तलब किया है। पंकज वर्मा व दो अन्य की याचिका पर न्यायमूर्ति मनीष कुमार निगम की एकल पीठ ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को एक सप्ताह में सीलबंद लिफाफे में जानकारी उपलब्ध कराने का आदेश दिया है।

विज्ञापन


कोर्ट ने यह भी पूछा कि क्या कोई ऐसा याची है, जिसने सामान्य श्रेणी में अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थी से अधिक अंक प्राप्त किए हो। इस पर आयोग की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता ने कहा कि किसी भी याचिकाकर्ता ने सामान्य श्रेणी के अंतिम चयनित अभ्यर्थी से अधिक अंक प्राप्त नहीं किया है। हालांकि, आयोग की ओर से दाखिल प्रतिशपथपत्र में श्रेणीवार कटऑफ अंकों का विवरण उपलब्ध नहीं कराया गया था। इसी पर कोर्ट ने आयोग से सभी श्रेणियों के कटऑफ और मेरिट की जानकारी मांगी है। अगली सुनवाई 28 जुलाई को होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed