{"_id":"5d61655b8ebc3e93a76fd1f2","slug":"order-to-decide-on-selected-candidates-in-constable-recruitment-allahabad-news-ald252978262","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांस्टेबल भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों पर निर्णय लेने का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांस्टेबल भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों पर निर्णय लेने का आदेश
Order to decide on selected candidates in constable recruitment
Link Copied
प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 2018 पुलिस कांस्टेबल भर्ती में अपने स्थान पर दूसरे को परीक्षा दिलाने के आरोपी अभ्यर्थियोें का पक्ष सुनकर निर्णय लेने के लिए कहा है। कोर्ट ने कहा है कि चयनित अभ्यर्थियों पक्ष सुनकर बोर्ड चार माह में इनकी नियुक्ति पर निर्णय ले। सरकार का कहना है कि अपर पुलिस महानिदेशक तकनीकी इस मामले की जांच कर रहे हैं। शीघ्र निर्णय की उम्मीद है। इस पर कोर्ट ने चार माह में निर्णय लेने आदेश दिया है।
विज्ञापन
विशाल कुमार और दो अन्य की याचिकाओं की सुनवाई न्यायमूर्ति अश्वनी कुमार मिश्र ने की। याची के अधिवक्ता रितेश श्रीवास्तव बताया कि याचीगण ने सत्यापन के सभी दस्तावेज पेश किए हैं। कफी समय बीत जाने के बाद भी अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया जा सका है। याचीगण का पक्ष भी नहीं सुना जा रहा है। कोर्ट ने कहा है कि यदि कोई तथ्य है तो याचीगण को उसकी प्रति दी जाए और उनका पक्ष सुनकर नियुक्ति के संबंध में आदेश दिया जाए। याचीगण का कहना है कि वे कांस्टेबल भर्ती 2018 में चयनित हुए है और बिना किसी कारण उनकी नियुक्ति नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।