फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Order issued for dismissal of lekhpaals, strike continues

लेखपालों की बर्खास्तगी का जारी हुआ आदेश, हड़ताल जारी

Tue, 24 Dec 2019 01:24 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
Order issued for dismissal of lekhpaals, strike continues
प्रयागराज। हड़ताल की अगुवाई कर रहे 10 लेखपालों की बर्खास्तगी का आदेश सोमवार को जारी कर दिया गया। जिला प्रशासन ने उन्हें बर्खास्त करने का निर्णय रविवार को ही ले लिय था। बर्खास्त होने वालों में लेखपाल संघ जिला इकाई के पदाधिकारी शामिल हैं।
विज्ञापन

इसके विपरीत बर्खास्तगी तथा निलंबन की कार्रवाई के बाद भी लेखपाल पीछे हटने को राजी नहीं हैं और 14वें दिन भी उनकी हड़ताल जारी रही। कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित धरना-प्रदर्शन में शामिल लेखपालों ने एकजुटता भी दिखाई। लगातार 14 दिनों से हड़ताल की वजह से आय एवं जाति प्रमाण बनाने का काम ठप हो गया है। इसके अलावा वसूली, जमीन की नाप जोख, अलग-अलग वर्ग के लोगों के लिए शुरू विभिन्न योजनाओं की प्रगति भी प्रभावित हो गई है। कलक्ट्रेट में धरना के दौरान आयोजित सभा में लेखपालों ने दावा किया कि प्रदेश सरकार के कई मंत्रियों, विधायकों ने भी उनका समर्थन किया है। उनका कहना था कि वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, अनिल राजभार आदि ने लेखपालों की मांग पर विचार के लिए पत्र लिखा है। अटेवा पेंशन बचाओ मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ.हरिप्रकाश यादव ने पत्र लिखकर लेखपालों के आंदोलन का समर्थन किया। लेखपाल संघ के अध्यक्ष राजकुमार सागर ने कहा कि आठ सूत्रीय मांग पूरी होने तथा बर्खास्तगी एवं निलंबन की कार्रवाई वापस लिए जाने तक आंदोलन जारी रहेगा। इसी क्रम में उन्होंने 27 दिसंबर को विधानसभा के सामने धरना-प्रदर्शन की घोषणा। हड़ताल एवं धरना देने वालों में किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव हरिशंकर यादव, अटेवा के डॉ.हरिप्रकाश, विवेकानंद त्रिपाठी, अवनीश पांडेय, राकेश यादव, विकास सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed