फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Order for action on Public Works SE missing from Deputy CM's review meeting

सख्त : डिप्टी सीएम की समीक्षा बैठक से गायब लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता पर कार्रवाई के आदेश

Sun, 02 Apr 2023 11:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 02 Apr 2023 11:59 PM IST
सार

निरीक्षण पर आए उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने रविवार को सर्किट हाउस के सभागार में विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने स्वास्थ्य, यातायात, गड्ढामुक्त सड़क, बिजली और पेयजल की परियोजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की।

विज्ञापन
Order for action on Public Works SE missing from Deputy CM's review meeting
Prayagraj News : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

निरीक्षण पर आए उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने रविवार को सर्किट हाउस के सभागार में विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने स्वास्थ्य, यातायात, गड्ढामुक्त सड़क, बिजली और पेयजल की परियोजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की। लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता रामशंकर यादव बिना किसी सूचना बैठक में अनुपस्थित रहे। इस पर डिप्टी सीएम ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने एसई यादव के विरुद्ध कार्रवाई का आदेश दिया है।

विज्ञापन


उन्होंने सड़कों के निर्माण और गड्ढामुक्त अभियान की स्थिति की समीक्षा करते हुए निर्माण कार्य को निर्धारित समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। इस काम में लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। हालांकि इस बीच अधिकारियों ने सफाई देते हुए सड़कें गड्ढामुक्त कर दिए जाने का दावा किया तो उन्होंने जनप्रतिनिधियों को सामने करते हुए अपने-अपने क्षेत्र की जर्जर सड़कों की सूची देने की बात कही। फिर भी काम अधूरे और गड़बड़ रह जाने पर कार्रवाई के निर्देश दिए।

विज्ञापन

Order for action on Public Works SE missing from Deputy CM's review meeting
Prayagraj News : लाभार्थियों को आवास की चाभी प्रदान करते डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक। - फोटो : अमर उजाला।

बैठक में जनप्रतिनिधियों ने महेवा और शांतिपुरम में खोदी गयी सड़कों का निर्माण ठीक ढंग से न कराए जाने की शिकायत की। इस पर उपमुख्यमंत्री ने सीडीओ गौरव कुमार को मौके पर जाकर इसकी जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सेतु निगम के कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने सेतुओं और ओवरब्रिजों, बेगम बाजार, बक्शी बांध, टोंस नदी और सूबेदारगंज सहित अन्य स्थानों पर बनाए जा रहे ओवरब्रिजों के कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी ली।

बृजेश पाठक ने यूपीपीसीएल, यूपीसिडको, यूपीआरएनएन कार्यदायी संस्थाओं की ओर से कराए जा रहे 50 लाख रुपये से अधिक लागत वाले निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने डीएम को निर्देशित किया कि जितनी भी कार्यदायी संस्थाएं हैं, उनके साथ बैठक कर निर्माण कार्यों में बजट या अन्य कोई समस्याएं आ रही है, उनकी जानकारी लेकर अवगत करायें। उन्होंने कहा कि बजट के अभाव में कोई भी निर्माण कार्य प्रभावित नहीं होना चाहिए।

Order for action on Public Works SE missing from Deputy CM's review meeting
Prayagraj News : गरीबों के घर भोजन करते डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक। - फोटो : अमर उजाला।

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि नगर आयुक्त व पीओ डूडा यह सुनिश्चित करें कि इस योजना के तहत लाभार्थियों को निर्धारित स्थान पर जगह का आवंटन पैसा मिलते ही कर दिया जाय जिससे उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो। आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा में उन्होंने सीएमओ को हर तीसरे दिन इसकी मानीटरिंग भी करने के लिए कहा। यदि कोई चिकित्सक मरीजों को बाहर की दवाएं लिखता पाया जाय, तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाय। उन्होंने सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर निर्बाध रूप से बिजली की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

उन्होंने खराब ट्रांसफार्मरों को निर्धारित समय के अंदर बदलने का निर्देश दिया है। इसी क्रम में कहा कि कहीं पर निराश्रित गोवंश सड़कों पर विचरण करते हुए न मिले। उन्होंने गोवंशों को आश्रयस्थलों में रखने के लिए कहा है, जिससे कि किसानों व सड़क पर आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। सभी पंचायत भवनों में इंटरनेट कनेक्शन हर हाल में सुनिश्चित कराए जाने के लिए कहा है।

उन्होंने सार्वजनिक वितरण प्रणाली, पीएम व सीएम आवास योजना शहरी एवं ग्रामीण, बाल विकास पुष्टाहार, आईजीआरएस, पर्यटन व कानून व्यवस्था की भी समीक्षा की। बैठक में सांसद फूलपुर केशरी देवी पटेल, विधायक करछना पीयूष रंजन निषाद, विधायक फाफामऊ गुरू प्रसाद मौर्या, विधायक शहर उत्तरी हर्षवर्धन बाजपेयी, एमएलसी सुरेंद्र चौधरी, मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत, पुलिस आयुक्त रमित शर्मा और जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed