फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Opportunities should not be found in propaganda disaster: Keshav Maurya

विपक्ष आपदा में दुष्प्रचार का ना ढूंढे अवसर - केशव मौर्य 

Sun, 30 May 2021 10:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 30 May 2021 10:49 PM IST
सार

  • प्रयागराज पहुंचे डिप्टी सीएम ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ किया वर्चुअल संवाद
  • पंचायत अध्यक्ष  चुनाव को लेकर कहा, पार्टी ने कर ली है पूरी तैयारी 

विज्ञापन
Opportunities should not be found in propaganda disaster: Keshav Maurya
prayagraj news : केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम। - फोटो : prayagraj

विस्तार

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रविवार की शाम अचानक प्रयागराज पहुंचे। यहां सर्किट हाउस में उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार के सात वर्ष पूर्ण होने के अवसर पुरामुफ्ती ग्राम सभा एवं फूलपुर विधानसभा के थानापुर ग्राम सभा के कार्यकर्तओं के साथ वर्चुअल संवाद किया। यहां उन्होंने कहा कि कोविड की प्रथम लहर पर हम लोगों ने विजयश्री प्राप्त कर ली थी किंतु द्वितीय लहर में कुछ क्षति हुई है उसका हम सभी को खेद है। विपक्ष को आगाह करते हुए कहा कि यह पब्लिक है सब जानती है । उन्होंने देश एवं प्रदेश के राजनीतिक विरोधियों को कहा कि देश कोविड-19 की वजह से विषम परिस्थितियों से गुजर रहा है। विपक्ष आपदा में दुष्प्रचार का अवसर न ढूंढे। सरकार की तरह वह  जनता का सहयोग करें ।

विज्ञापन

Opportunities should not be found in propaganda disaster: Keshav Maurya
prayagraj news : केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : prayagraj

वर्चुअल संवाद में डिप्टी सीएम ने कोविड कॉल में ऑक्सीजन इंजेक्शन एवं जीवन रक्षक दवाओं की कालाबाजारी करने वालों को लेकर कहा कि उन्हें नहीं बख्शा जाएगा। ऐसे लोग भले ही कितनी पहुंच वाले हों। कोरोना की वजह से जिन लोगों को नुकसान हुआ है उनके आश्रितों को पीएम केयर फंड के माध्यम से तथा प्रदेश सरकार के सहयोग से उनके जीवन को यशस्वी बनाया जाएगा ।  इस दौरान केशव मौर्य ने मोदी सरकार के सात वर्ष की तमाम उपलब्धियों का उल्लेख किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Opportunities should not be found in propaganda disaster: Keshav Maurya
केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
कहा कि  बुनियादी सुविधाओं का विकास एवं विस्तार करना एक बड़ी चुनौती थी लेकिन सरकार ने अपनी रचनात्मक सोच के द्वारा गांव से लेकर शहर तक का उच्चीकृत विकास किया। कोविड को परास्त करने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार दिन रात मेहनत कर रही है।  जिला पंचायत चुनाव की तैयारी पर उन्होंने कहा कि भाजपा ने तैयारी पूर्ण कर ली है। समय आने पर प्रत्याशी घोषित कर दिया जाएगा। सामूहिकता का परिचय देते हुए पार्टी के प्रत्याशी को सब के प्रयास से विजय श्री दिलाई जाएगी ।

भाजपा पार्षद पवन श्रीवास्तव ने बताया कि केशव मौर्य सोमवार की सुबह लखनऊ के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। इसके पूर्व शाम चार बजे हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइंस में उतरे डिप्टी सीएम का विधायक हर्ष वर्धन बाजपेयी, सुरेंद्र चौधरी, अवधेश गुप्ता, दीपक पटेल, आशीष गुप्ता, दिलीप श्रीवास्तव, सुबोध सिंह, मनोज कुशवाहा, अरुण अग्रवाल आदि ने स्वागत किया। वहीं वर्चुअल संवाद में महानगर अध्यक्ष  गणेश केसरवानी,  दीनानाथ कुशवाहा, राजू पाठक, रमेश पासी आदि मौजूद रहे।

केशव ने कहा, कोरोना की दूसरी लहर से जल्द उबर जाएगा देश

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को सर्किट हाउस में संवाददाताओं से हुई बातचीत में कहा कि देश जल्द ही कोरोना की दूसरी लहर से उबर जाएगा। सरकार द्वारा कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए हर संभव प्रयास किए गए हैं। प्रदेश सरकार द्वारा उठाए गए तमाम कदमों से राज्य भी जल्द ही इससे उबर जाएगा। बातचीत के दौरान केशव ने कहा कि दूसरी लहर में काफी क्षति हुई, लेकिन अब हालात काफी सुधर चुके हैं। डिप्टी सीएम ने कहा कि सरकार एक जून से कोरोना कर्फ्यू में कुछ राहत देने जा रही है। बहुत सारे लोगों ने इस लहर में बहुत कुछ खो दिया है। ऐसे अनाथ बच्चों के लिए पीएम केयर फंड से बड़ी घोषणा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed