फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Opportunities for PhD increased, 22 new subjects approved

इलाहाबाद विवि : पीएचडी के लिए बढ़े अवसर, 22 नए विषयों को मंजूरी

Thu, 11 Aug 2022 12:36 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 11 Aug 2022 12:36 AM IST
सार

इविवि के संघटक महाविद्यालयों में वर्ष 2019 से पीएचडी की पढ़ाई शुरू हुई थी। इसके बाद भी कई कॉलेजों में पीएचडी में प्रवेश के लिए मंजूरी नहीं मिल सकी थी। इसके लिए कॉलेजों को आवश्यक संसाधन जुटाने के लिए कहा गया था।

विज्ञापन
Opportunities for PhD increased, 22 new subjects approved
इलाहाबाद विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के सात संघटक महाविद्यालयों में 22 विषयों में पीएचडी की पढ़ाई शुरू करने की मंजूरी दी गई है। पिछले दिनों हुए एकेडमिक कौंसिल की बैठक में मुहर लगाए जाने के बाद अब नए सत्र से इन विषयों में प्रवेश की तैयारी है।

विज्ञापन



इविवि के संघटक महाविद्यालयों में वर्ष 2019 से पीएचडी की पढ़ाई शुरू हुई थी। इसके बाद भी कई कॉलेजों में पीएचडी में प्रवेश के लिए मंजूरी नहीं मिल सकी थी। इसके लिए कॉलेजों को आवश्यक संसाधन जुटाने के लिए कहा गया था। जिन कॉलेजों ने पीएचडी की पढ़ाई शुरू करने के लिए आवश्यक संसाधन जुटाए लिए, अब वहां नए विषयों में भी पीएचडी की पढ़ाई होनी जा रही है।
विज्ञापन



हमीदिया गर्ल्स डिग्री कॉलेज में अब अंग्रेजी और मध्यकालीन इतिहास, राजर्षि टंडन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में राजनीति शास्त्र एवं हिंदी, एसएस खन्ना महिला महाविद्यालय में अंग्रेजी अंग्रेजी, शिक्षाशास्त्र और मध्यकालीन इतिहास, आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में समाजशास्त्र, अंग्रेजी, हिंदी एवं संगीत गायन और ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में मनोविज्ञान, संस्कृत एवं दर्शनशास्त्र विषय में पीएचडी शुरू किए जाने की मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं, जगत तारन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में भूगोल, हिंदी एवं अर्थशास्त्र और श्यामा प्रसाद मुखर्जी डिग्री कॉलेज में प्राचीन इतिहास, हिंदी, भूगोल, रसायन विज्ञान एवं दर्शनशास्त्र विषय में पीएचडी की पढ़ाई शुरू होने जा रही है। डीन कॉलेज डेवलपमेंट प्रो. पंकज कुमार ने बताया एकेडमिक कौंसिल की बैठक में जिन कॉलेजों में नए विषयों में पीएचडी का पाठ्यक्रम शुरू करने की मंजूरी मिली है, वहां सत्र 2022-23 से नए विषयों में प्रवेश लिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed