फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Operation Sindoor: Vigilance remains intact...armed soldiers will be deployed on 35 fronts

Operation Sindoor: चौकसी बरकरार...35 माेर्चों पर तैनात होंगे हथियारबंद जवान

Sun, 11 May 2025 01:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 11 May 2025 01:20 PM IST
सार

भारत-पाक के बीच भले ही युद्धविराम हो गया हो, लेकिन जिला पुलिस की चौकसी बरकार है। शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में 35 सुरक्षा मोर्चे स्थापित किए जा रहे हैं। इन सभी पर सशस्त्र पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी।

विज्ञापन
Operation Sindoor: Vigilance remains intact...armed soldiers will be deployed on 35 fronts
सुरक्षा के मद्देनजर शहर में तैयार हो रहे मोर्चे। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भारत-पाक के बीच भले ही युद्धविराम हो गया हो, लेकिन जिला पुलिस की चौकसी बरकार है। शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में 35 सुरक्षा मोर्चे स्थापित किए जा रहे हैं। इन सभी पर सशस्त्र पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी।

विज्ञापन


यह किसी भी आपात स्थिति में त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया देने के लिए 24 घंटे मुस्तैद रहेंगे। पुलिस अफसरों ने बताया कि इन सुरक्षा मोर्चों पर तैनात जवानों को आधुनिक हथियारों से लैस किया जा रहा है। साथ ही उन्हें बॉडी वॉर्न कैमरे भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन


इसके साथ ही वह हैंडहेल्ड सेट के जरिये वायरलेस संचार प्रणाली से भी जुड़े रहेंगे। इससे वह सीधे कंट्रोल रूम से भी जुड़े होंगे। पुलिस अफसरों का कहना है कि यह तैयारी जनता में सुरक्षा का भाव बनाए रखने और किसी भी प्रकार की सुरक्षा चुनौती से निपटने के लिए की जा रही है। मोर्चों पर तैनात पुलिस बल को निर्देशित किया जाएगा कि वह सतर्कता बनाए रखें। संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह होंगी विशेषताएं

  • 35 सुरक्षा मोर्चों की स्थापना शहर के भीड़भाड़ वाले और संवेदनशील क्षेत्रों में की जा रही है।
  • हर मोर्चे पर तैनात होंगे पांच-छह सशस्त्र पुलिसकर्मी, जिनके पास अत्याधुनिक हथियार और उपकरण होंगे।
  • जवानों को पहनने वाले कैमरे दिए जा रहे हैं।
  • वायरलेस संचार प्रणाली के माध्यम से इन मोर्चों को कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है।


प्रयागराज में हम पूरी तरह सतर्क हैं। 35 मोर्चे बनाए जा रहे हैं। इन पर तैनात बलों को तकनीकी और सामरिक रूप से सशक्त किया जा रहा है, ताकि हर स्थिति का तत्काल जवाब दिया जा सके। - तरुण गाबा, पुलिस आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed