फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Operation of ten more e-buses will start this month

इसी माह शुरू हो जाएगा दस और ई-बसों का संचालन

Thu, 06 Jan 2022 12:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Operation of ten more e-buses will start this month
इसी माह शुरू हो जाएगा दस और ई-बसों का संचालन
विज्ञापन

0 संगम नगरी के पांच रूट पर चल रही हैं 15 ई-बसें
0 दस का संचालन शुरू होते ही कुल बसों की संख्या हो जाएगी 25
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। शहरियों को इसी माह दस और ई-बसों की सौगात मिल जाएगी। प्रयागराज सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड द्वारा संगम नगरी में दस और ई-बसें चलाने की तैयारी की गई है। इन बसों का संचालन अभी पांच रूटों पर ही होगा।

प्रयागराज में वर्तमान समय कुल 15 ई-बसें संचालित की जा रही हैं। 30 दिसंबर से यह बसें प्रयागराज जंक्शन से लालगोपालगंज, न्यू शांतिपुरम फाफामऊ से रेमंड नैनी, त्रिवेणीपुरम झूंसी से पुरामुफ्ती, बैरहना से शंकरगढ़ और सिविल लाइंस बस स्टेशन से प्रतापपुर मार्ग पर चल रही हैं। शासन द्वारा प्रयागराज को पिछले माह ही 25 ई-बसें दी गई थी। इसमें से 15 का आरटीओ में रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद पिछले माह 30 दिसंबर को कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने उसका उद्घाटन किया था। शेष दस बसों का रजिस्ट्रेशन न होने की वजह से वह नैनी स्थित चार्जिंग स्टेशन पर ही खड़ी हैं। इस बारे में प्रयागराज सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के निदेशक टीके एस बिसेन का कहना है कि चार्जिंग स्टेशन पर खड़ी दस बसों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। औपचारिकता पूर्ण होते ही इनका संचालन शुरू कर दिया जाएगा। निदेशक के अनुसार प्रयास किया जा रहा है कि माघ मेेले के पूर्व इनका संचालन शुरू कर दिया जाए। किसी कारण वश अगर संचालन शुरू न हुआ तो इस माह हर हाल में यह बसें शुरू कर दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि प्रयागराज में कुल 50 बस का संचालन होना है। शेष 25 बसें भी इसी वित्तीय वर्ष में मुख्यालय से मिल जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed