प्रयागराज : ई-बसों के संचालन का कार्यक्रम स्थगित, जल्द घोषित होगी तारीख
इस बीच नैनी स्थित चार्जिंग स्टेशन पर खड़ी 22 में से 15 बसों का पंजीकरण शुक्रवार को संभागीय परिवहन विभाग कार्यालय में करवा दिया गया। बता दें कि प्रयागराज में पहले चरण में 25 ई बसों का संचालन होना है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रयागराज में 18 दिसंबर से शुरू होने जा रही इलेक्ट्रिक एसी बसों का संचालन अगली सूचना तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। तयशुदा कार्यक्रम के तहत यहां शनिवार को ई-बसों का संचालन शुरू होना था, लेकिन अब कार्यक्रम स्थगित हो जाने की वजह से शहरियों को कुछ दिन और ई-बसों का इंतजार करना होगा।
इस बीच नैनी स्थित चार्जिंग स्टेशन पर खड़ी 22 में से 15 बसों का पंजीकरण शुक्रवार को संभागीय परिवहन विभाग कार्यालय में करवा दिया गया। बता दें कि प्रयागराज में पहले चरण में 25 ई बसों का संचालन होना है। इसके लिए नैनी में इन बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन बनाया गया है। प्रयागराज सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के तहत इन बसों के लिए पांच रूट चिह्नित किए गए हैं।
इस बीच ई-बसों को संचालित करने वाले चालकों और परिचालकों की ट्रेनिंग एआरएम प्रशांत त्रिपाठी की देखरेख में शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयागराज आगमन के मद्देनजर ई-बसों के संचालन का कार्यक्रम स्थगित किया गया है। अब 21 को पीएम मोदी भी प्रयागराज आ रहे हैं। ऐसे में संभव है कि 21 दिसंबर के बाद ही इन बसों का संचालन संगम नगरी में शुरू होगा।