{"_id":"5d360e208ebc3e6ce64e409e","slug":"open-copy-of-iti-exam-allahabad-news-ald250175565","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई की परीक्षा में खुलेआम नकल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई की परीक्षा में खुलेआम नकल
विज्ञापन
कटरा रोड स्थित आईटीआई कालेज में किताब मेज पर रख परीक्षा देते छात्र।
- फोटो : PRATAPGARH
आईटीआई की परीक्षा में खुलेआम नकल
गाइड में खोजकर आईटीआई के बच्चे लिख रहे उत्तर
जिम्मेदार बने अनजान, बोले प्रिंसिपल होगी कठोर कार्रवाई
प्रतापगढ़। योगी सरकार बोर्ड की परीक्षाओं में जहां नकल रोकने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है, मगर आईटीआई की परीक्षा में खुलेआम नकल हो रही है। सोमवार को आईटीआई परिसर में प्रयोगात्मक की लिखित परीक्षा में छात्र गाइड लेकर बैठे हुए थे। आलम यह था कि वह उत्तर भी नहीं खोज पा रहे थे।
वैसे तो आईटीआई के परीक्षार्थियों की लिखित परीक्षाएं यूपी बोर्ड के स्कूलों में होती हैं, मगर कैंपस में होने वाली प्रयोगात्मक परीक्षा में किस प्रकार खुलकर नकल होती है, इसका नजारा सोमवार को दिखा। सोमवार को अमर उजाला की टीम ने हकीकत को कैमरे में कैद किया। प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए छात्र-छात्राओं को पेपर देकर गाइड से लिखने की खुली छूट दी गई। परीक्षक पेपर-कापी देने के बाद बाहर चाय पीने चले गए। परीक्षार्थी बगैर रोक-टोक नकल करते रहे। प्रिंसिपल बीबी सिंह ने बताया कि यह गंभीर बात है, अगर ऐसा हो रहा है तो जांच कराकर दोषियों को दंडित किया जाएगा।