फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Open air gym: QR code will tell which machine to do which exercise

ओपेन एयर जिम : क्यूआर कोड बताएगा किस मशीन से कौन सा करना है व्यायाम

Sat, 11 Dec 2021 04:07 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 11 Dec 2021 04:07 AM IST
विज्ञापन
Open air gym: QR code will tell which machine to do which exercise
open gym

शहर में लगे ओपेन एयर जिम की मशीनों  में जल्द ही क्यूआर कोड  लगेंगे। जिससे व्यायाम करने वाले व्यक्ति को क्यूआर कोड को स्कैन करते ही पता चल जाए कि किस मशीन से कौन सा व्यायाम होगा। शुक्रवार को स्मार्ट सिटी परियोजना और प्रयागराज विकास प्राधिकरण द्वारा कराए जा रहे कार्यो के प्रगति की समीक्षा को लेकर हुई बैठक में क्यूआर कोड लगाने का अनुमोदन दिया गया। मंडलायुक्त संजय गोयल की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय में हुई बैठक के दौरान अधिकारियों ने बताया कि क्यूआर कोड को स्कैन करने पर व्यक्ति के मोबाइल में एक पेज खुल जाएगा। जिसमें विभिन्न प्रकार की जानकारी उपलब्ध रहेगी। 

विज्ञापन

स्मार्ट सिटी परियोजना के अन्तर्गत ऑटोमेशन ऑफ स्ट्रीट लाइट का भी कार्य किया जा रहा है। इसकेअन्तर्गत स्ट्रीट लाइट्स को इंटीग्रेड कमांड एवं कंट्रोल सेंटर से लिंक किया जाएगा। जिसके बाद शाम होते ही सड़क की लाइट अपने आप जल जाएगे और सुबह की रोशनी के साथ अपने आप बुझ जाएगी। इस प्रोजेक्ट को शीघ्र क्रियान्वित करने के दृष्टिगत मंडलायुक्त ने किसी एक सड़क का चुनाव करके दिसंबर के आखिर तक उस सड़क पर इसे शुरू करने का प्रयत्न करने को भी कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत विकसित की जा रही विभिन्न स्मार्ट सड़कों पर हो रहे कार्यो की समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त ने कार्यों की प्रगति धीमी पाए जाने पर खासी नाराजगी व्यक्त की। जिन सड़को पर संतोषजनक कार्य नहीं हुए है, उनकी कार्यदायी संस्थाओं के विरुद्घ कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि जो भी कार्यदायी संस्था डेडलाइन तक  काम पूरा न करे, उसे ब्लैक लिस्ट कर दिया जाए। बैठक में मंडलायुक्त ने मल्टी एक्टिविटी प्लेस्टेशन, सभी स्मार्ट सड़कों पर लगने वाले स्ट्रीट फर्नीचर तथा स्मार्ट स्कूल एवं स्पोर्ट हेतु विकसित किए जाने वाले इंफ्रस्ट्रक्चर से संबंधित प्रोजेक्ट्स की भी समीक्षा की एवं आवश्यक निर्देश दिए।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed