{"_id":"60f461cf8ebc3e6d836340ad","slug":"only-two-corona-positive-after-139-days-one-death-after-ten-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"139 दिन बाद सिर्फ दो कोरोना पॉजिटिव, दस दिन बाद एक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
139 दिन बाद सिर्फ दो कोरोना पॉजिटिव, दस दिन बाद एक मौत
Sun, 18 Jul 2021 10:45 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 18 Jul 2021 10:45 PM IST
सार
- जुलाई में दूसरी मौत, अब तक गई 1064 की जान, नौ हुए स्वस्थ
विज्ञापन
prayagraj news : Covid test
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच रविवार को संक्रमण से बड़ी राहत मिलती दिखी। जिले में 139 दिन बाद सिर्फ दो कोरोना पॉजिटिव चिह्नित किए गए। वहीं इस महीने में दस दिन बाद उपचार के बाद एक कोरोना संक्रमित की मौत हो गई। वह एचआईवी संक्रमित भी था। इससे पहले 11 जुलाई को एक संक्रमित की मौत हुई थी। अब तक जिले में कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या 1063 हो गई है।
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. एके तिवारी ने बताया कि रविवार को 5759 लोगों की कोरोना जांच की गई। सिर्फ दो लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। दोनों लोगों में फ्लू के सामान्य लक्षण हैं। वहीं एक संक्रमित की मौत हुई है। 35 वर्षीय पॉजिटिव मरीज एचआईवी पीड़ित था। करीब दस दिन पहले कोरोना संक्रमण के बाद एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
एसीएमओ डॉ. एके तिवारी के मुताबिक जिले में नौ लोगों ने कोरोना को मात दी है। इनमें एक को कोविड अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। आठ लोगों ने होम आइसोलेशन पूरा किया। उन्होंने बताया कि एक मार्च को तीन कोरोना संक्रमित पाए गए थे। करीब साढ़े चार महीने बाद दो संक्रमितों का पाया जाना राहत देने वाला है।
विज्ञापन
एसआरएन अस्पताल में भर्ती हैं पांच संक्रमित
एलथ्री कोविड अस्पताल एसआरएन में रविवार को सिर्फ पांच कोरोना संक्रमित भर्ती हैं। सह प्रभारी कोरोना डॉ. सुजीत वर्मा के मुताबिक सभी मरीज कोविड के साथ अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं। उनके स्वास्थ्य और उपचार में डॉक्टरों की टीम लगी है। उन्होंने बताया कि रविवार को हुई युवक की मौत का कारण मल्टी आर्गन फेल्योर रहा।