फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Only nine percent of the relief packages to the needy

सिर्फ नौ फीसदी जरूरतमंदों को राहत पैकेट

Mon, 04 Jul 2016 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 04 Jul 2016 02:19 AM IST
विज्ञापन
सीएम अखिलेश यादव की ओर से इलाहाबाद में यमुनापार इलाके को बुंदेलखंड जैसा राहत पैकेज दिए जाने की घोषणा के बाद प्रशासन ने इसके तहत राहत पैकेट बंटवाने की तैयारी कर ली है। टेंडर भी हो गया है, लेकिन यह राहत कुछ गिनेचुने गरीब परिवारों को ही मिलेगी। वह भी तब, जब सूखा बीत गया और बारिश शुरू हो गई। योजना थी कि सभी अंत्योदय कार्डधारकों को इसका लाभ मिलेगा। शासन ने इसके लिए अभी सिर्फ एक करोड़ रुपये ही जारी किए हैं और इस रकम से महज नौ फीसदी जरूरतमंदों को ही राहत पैकेट मिल सकेंगे।
विज्ञापन


इलाहाबाद जिले में 88 हजार 108 अंत्योदय कार्डधारक हैं। इनमें से 41 हजार 358 कार्डधारक यमुनापार स्थित करछना, कोरांव, मेजा और बारा तहसील में रहते हैं। अंत्योदय कार्ड उन्हीं परिवारों को जारी किए जाते हैं, जिन्हें एक वक्त की रोटी भी मुश्किल से मयस्सर होती है। हालांकि जब राहत पैकेट बंटवाने की बात आई तो प्रशासन को 41 हजार 358 कार्डधारकों में कई फर्जी नजर आने लगे। इनकी जांच के लिए आपूर्ति एवं राजस्व विभाग की एक संयुक्त टीम भी गठित कर दी गई। हालांकि इस टीम ने अभी अपनी रिपोर्ट नहीं दी है कि अंत्योदय कार्डधारकों में कितने परिवार राहत पैकेट के लिए पात्र हैं। 
विज्ञापन


शासन ने अभी इसके लिए अभी एक करोड़ रुपये ही जारी किए हैं, सो प्रशासन ने टेंडर प्रक्रिया पूरी करते हुए ठेकेदार को 3736 राहत पैकेट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। यह संख्या यमुनापार के कुल अंत्यादेय कार्डधारकों की महज नौ फीसदी है। ऐसे में 81 फीसदी कार्डधारकों को फिलहाल कोई राहत नहीं मिलने जा रही है। एडीएम वित्त एवं राजस्व राम सहाय यादव का कहना है कि अंत्यादय कार्डधारकों में पात्रों का चयन करने के लिए सर्वे किया जा रहा है। एक-दो दिन में सर्वे रिपोर्ट आते ही पैकेट का वितरण शुरू करा दिया जाएगा। अभी जो रकम मिली है, उससे 3736 पैकेट तैयार किए जाएंगे। बाकी के लिए शासन को अलग से डिमांड भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तय नहीं कि कब तक मिलेगी राहत
राहत पैकेट बंटवाने का फरमान तो शासन ने जारी कर दिया लेकिन शासनादेश में इस बात का कोई उल्लेख नहीं है कि इस राहत का वितरण कब तक होगा। वंचित परिवारों को राहत पैकेट मिलेंगे या नहीं, इस पर भी कोई निर्णय नहीं लिया गया है।


पराग ब्रांड को मिलेगी वरीयता
राहत पैकेट में शुद्ध देशी घी और मिल्क पाउडर भी शामिल है। जिलाधिकारी संजय कुमार की ओर से आदेश जारी किए गए हैं कि राहत पैकेट में पराग ब्रांड के शुद्ध देशी घी और मिल्क पाउडर को ही वरीयता दी जाएगी। अपरिहार्य स्थिति में ही अन्य ब्रांड स्वीकार्य होंगे।

क्या-क्या होगा राहत पैकेट में
सामग्री-मात्रा
आटा-10 किलोग्राम
आलू-25 किलोग्राम
चने की दाल-पांच किलोग्राम
सरसों तेल-पांच लीटर
शुद्ध देशी घी-एक किलोग्राम
मिल्क पाउडर-एक किलोग्राम
चावल-10 किलोग्राम (अच्छी क्वालिटी) सामान्य चावल
चीनी-एक किलोग्राम
नमक-एक किलोग्राम (आयोडीनयुक्त)
हल्दी-200 ग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed