फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Only leaders are left to be photographed in Congress, Samajwadi Party will not get youth at the booth - Keshav

कांग्रेस में फोटो खिंचवाने वाले ही बचे हैं नेता, सपा को नहीं मिलेंगे बूथ पर यूथ - केशव 

Sun, 12 Sep 2021 05:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 12 Sep 2021 05:54 PM IST
सार

केशव मौर्य ने कहा कि प्रियंका गांधी भले ही प्रदेश की सभी 403 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार दें, लेकिन उसका कहीं भी खाता नहीं खुलेगा। डिप्टी सीएम ने इस दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा बूथ पर यूथ नारा दिए जाने पर तंज भी कसा। कहा कि वह भाजपा के बूथ विजय अभियान की नकल कर रहे हैं।

विज्ञापन
Only leaders are left to be photographed in Congress, Samajwadi Party will not get youth at the booth - Keshav
prayagraj : केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : prayagraj

विस्तार

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के रायबरेली पहुंचने पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन वर्ष 2019 में हुए लोकसभा चुनाव से काफी कमजोर रहेगा। क्योंकि इस पार्टी के पास कार्यकर्ताओं की कमी है। कांग्रेस के पास सिर्फ फोटो खिंचवाने वाले ही नेता बचे हुए हैं। प्रियंका की सक्रियता के बावजूद भी कांग्रेस यूपी में खात्मे की तरफ बढ़ रही है। सपा का भी ज्यादा अच्छा हाल नहीं है। सपा चुनाव को लेकर बूथ का तो गठन कर रही है, लेकिन उसे यूथ नहीं मिलेगा। 

विज्ञापन


सर्किट हाउस में रविवार को स्थानीय संवाददाताओं से हुई बातचीत में केशव मौर्य ने कहा कि प्रियंका गांधी भले ही प्रदेश की सभी 403 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार दें, लेकिन उसका कहीं भी खाता नहीं खुलेगा। डिप्टी सीएम ने इस दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा बूथ पर यूथ नारा दिए जाने पर तंज भी कसा। कहा कि वह भाजपा के बूथ विजय अभियान की नकल कर रहे हैं।  लेकिन उन्हें यह पता नहीं कि नकल तो की जा सकती है लेकिन नकल करके बराबरी नहीं हो सकती।

विज्ञापन

अखिलेश को बूथों पर यूथ नहीं मिलेंगे। सपा को सिर्फ गुंडे, माफिया एवं भय का वातावरण पैदा करने वाले अपराधियों का ही साथ मिल सकता है। अखिलेश की समाजवादी पार्टी के पास भाजपा की तरह  सच्चे समर्पित और कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ता नहीं है। उसके पास भाजपा जैसे निष्ठावान कार्यकर्ताओं का अभाव है।  सपा में सिर्फ शोषण व गुंडागर्दी करने वाले लोगों को ही बढ़ाया जाता है। वहीं भाजपा में  कार्यकर्ताओं के लिए देश पहले, पार्टी दूसरे और खुद की पहचान तीसरे नंबर पर होती है। भाजपा के  कार्यकर्ता त्याग व संघर्ष की भावना रखते हैं ,जो सपा व दूसरी पार्टियों में देखने को नहीं मिल रहा है।

जनता दरबार में सुनी लोगों की समस्याएं 
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद सर्किट हाउस  में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याओं को सुना। समस्याओं और शिकायतों को सुनने के बाद उन्होंने  संबंधित अधिकारियों को समाधान करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, अवधेश चंद्र गुप्ता, सुबोध सिंह, वरुण केसरवानीपार्षद मनोज कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed