{"_id":"5a299b784f1c1bb6678c0860","slug":"only-girls-will-be-educated-then-society-will-be-educated","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियां पढ़ेंगी तभी शिक्षित होगा समाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियां पढ़ेंगी तभी शिक्षित होगा समाज
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 08 Dec 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी की पत्नी और जानीमानी समाज सेविका जसोदा बेन मोदी ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का संकल्प दोहराया। कहा, शिक्षा से ही समाज आगे बढ़ेगा। महिलाएं संस्कारवान होंगी तो समाज संस्कारी होगा। महिलाओं के प्रति आदर बढ़े और देश एक बने। साहू एकता मंच की ओर से वृहस्पतिवार को केपी कॉलेज मैदान पर आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचीं जसोदा बेन मोदी ने भारत माता की जय से शुरुआत करते हुए साहू समाज के जयकारे लगाए। उन्होंने सभी नए जोड़ों को सुखी रहने का आशीर्वाद भी दिया।
उनके छोटे भाई अशोक भाई ने जसोदा बेन का परिचय दिया। कहा, जब उनका विवाह हुआ था तब वह दर्जा सात तक ही पढ़ी थीं, जबकि नरेंद्र भाई कॉलेज में पढ़ रहे थे। उन्होंने ही जसोदा बेन को आगे पढ़ने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद जसोदा बेन ने एसएससी और बीटीसी की पढ़ाई और वर्ष 1978 में नौकरी की। नरेंद्र भाई मोदी देवात्मा हैं। उन्होंने अपने नाम के साथ जसोदा बेन का उल्लेख किया, तब देश और दुनिया को इसकी जानकारी हुई। अशोक भाई ने जनसमूह से नरेंद्र मोदी के जयकारे भी लगवाए।
समाज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नानक जी राठौर ने समाज को शिक्षित और संगठित होने की सलाह दी। बिहार की दर्जा प्राप्त मंत्री कंचन गुप्ता ने भी समाज से शिक्षित और एकजुट होने की अपील की। अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद साहू ने समाज के लोगों से सामूहिक विवाह में शामिल होने की अपील के साथ ही समारोह के बारे में जानकारी दी। शंकर लाल साहू ने संचालन और राजबहादुर गुप्ता ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में रामलखन गुप्त, बाबूलाल राठौर, महेश चंद्र साहू, डॉ.नीता साहू, महेशचंद्र साहू, धमेंद्र सिंह जनसेवक, हरिओम साहू, सविता, अनिल कुमार साहू, लालजी गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
0 जसोदा को समाजसेवा सम्मान
समाज सेविका जसोदा बेन मोदी को साहू एकता मंच की ओर से ‘समाजसेवा सम्मान’ से नवाजा गया। इसके तहत शाल ओढ़ाने के बाद उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इसी क्रम में उनकी भाभी जसोदा बेन, रजनी राठौर, कंचन गुप्ता, डॉ.नीता साहू सहित समाज के अनेक लोगों को आदि को भी सम्मानित किया गया।
0 परिणय सूत्र में बंधे 37 जोड़े
साहू विचार मंच की ओर से आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में वृहस्पतिवार को 37 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। पत्थर गिरजाघर से डीजे, बैंडबाजा के साथ बारात आरंभ हुई। पूरे रास्ते बाराती नाचते-गाते रहे। दूल्हे घोड़ी पर बैठकर केपी कॉलेज मैदान पहुंचे जहां मंच की महिला मंडल की ओर से तिलक लगाकर दूल्हों का स्वागत किया गया। सभी ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई। फिर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अग्नि के फेरे लिए। इस अवसर पर सभी जोड़ों के परिजन भी मौजूद थे। सभी जोड़ों को आयोजकों की ओर से अनेक उपहार भी दिए गए।
साहू एकता मंच के अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद साहू ने आरोप लगाया कि केपी कॉलेज में सामूहिक विवाह समारोह के लिए पहले प्रशासन ने अनुमति दी थी, फिर बुधवार को उक्त स्थान पर आयोजन न करने को कहा। आयोजकों के अड़ने के बाद आयोजन निर्धारित तिथि और समय पर संभव हो सका। हालांकि विशिष्ट अतिथियों में शामिल प्रदेश सरकार के अनेक मंत्री नहीं शामिल हुए, पहले उन्होंने आने के लिए हामी भरी थी। मां गंगा सेवा युवा संस्थान की ओर से शुक्रवार को त्रिवेणी संगम तट पर आयोजित कार्यक्रम के तहत जसोदा बेन मोदी सुबह आठ बजे गंगा की आरती उतारेंगी। इस अवसर पर मंच के अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद साहू समेत समाज के लोग मौजूद रहेंगे।