फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Only 36.21% of wheat was procured at government procurement centers

Prayagraj News: सरकारी क्रय केंद्रों पर सिर्फ 36.21 फीसदी ही हुई गेहूं की खरीद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Only 36.21% of wheat was procured at government procurement centers
जिले में गेहूं की खरीद के लिए 93 केंद्र बनाए हैं। इस सत्र में गेहूं खरीद का लक्ष्य 37,500 मीट्रिक टन रखा गया है। लेकिन, लक्ष्य के सापेक्ष सिर्फ 13,580 क्विंटल ही धान की खरीद हो पाई। वहीं, बीते डेढ़ महीने में लगभग 95 फीसदी गेहूं की कटाई खेतों से हो चुकी है।
विज्ञापन

किसान सरकारी क्रय केंद्रों पर जाने से कतरा रहे हैं। इसका फायदा सीधे आढ़ती उठा रहे हैं। वहीं, किसानों का 29.70 करोड़ का गेहूं बिक्री का भुगतान हो चुका है। जबकि 1.18 करोड़ बकाया है।
विज्ञापन

जिले में खाद्य निगम ने 36, पीसीएफ 17, यूपीएसएस छह, यूपीसीयू 14, नेफेड 10, मंडी समिति तीन और भारतीय खाद्य निगम ने आठ क्रय केंद्र गेहूं की बिक्री के लिए खोले हैं। 17 मार्च से गेहूं की खरीद शुरू की गई। इसमें सबसे अधिक खरीद खाद्य विभाग ने 51.15 प्रतिशत और सबसे कम यूपीएसएस ने 10.73 प्रतिशत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के तकरीबन 2,642 किसान ही गेहूं खरीद से लाभान्वित हुए हैं। बाकी गेहूं आढ़तियों को बेच रहे है। वह 20 से 25 हजार क्विटंल प्रतिदिन गेहूं खरीद रहे है। किसानों का कहना है कि आढ़तियों के पास गेहूं दो और तत्काल पैसा मिल जाता है। जबकि सरकारी क्रय केंद्रों पर ऐसा नहीं है।
आंकड़ों पर गौर करें तो करीब डेढ़ माह में अब तक सरकारी केंद्रों पर सिर्फ 13,580 क्विंटल गेहूं की खरीद हो सकी है। सरकारी भाव 2425 प्रति क्विंटल निर्धारित है। जबकि आढ़ती 2400 से 2600 रुपये प्रति क्विंटल गेहूं खरीद रहे हैं।


बोले अफसर
जिले 94 गेहूं क्रय केंद्रों में से 93 पर छह विभागों द्वारा गेहूं क्रय किया जा रहा है। जिले का लक्ष्य 37,500 मीट्रिक टन है। जबकि पांच मई तक लक्ष्य के सापेक्ष 36.21 प्रतिशत खरीद हो सकी है। लक्ष्य पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।

- अविनाश कुमार, जिला खाद्य विपणन अधिकारी प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed