फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Online registration for PM Awas Yojana on land free from possession of Mafia Atiq from today

Prayagraj : माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त जमीन पर पीएम आवास के लिए आज से ऑनलाइन पंजीकरण

Thu, 30 Jun 2022 05:17 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 30 Jun 2022 05:17 AM IST
सार

रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया एक माह यानी 30 जुलाई तक चलेगी। इसके बाद पीडीए इन सभी आवेदनों को सूडा के पास जांच के लिए भेजेगा। सूडा द्वारा निर्धारित मानकों की जांच के बाद पात्र आवेदन कर्ताओं की सूची तैयार की जाएगी।

विज्ञापन
Online registration for PM Awas Yojana on land free from possession of Mafia Atiq from today
Prayagraj News : माफिया अतीक अहमद के कब्जे से खाली कराई गई भूमि पर चल रहा निर्माण कार्य। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

माफिया अतीक अहमद के कब्जे मुक्त कराई गई लूकरगंज की जमीन पर पीएम आवास योजना के अंतर्गत बन रहे फ्लैट के आवंटन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण बृहस्पतिवार से शुरू हो जाएंगे। इसके लिए पीडीए की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पंजीकरण के लिए पीडीए ने वेबसाइट को भी अपडेट करा दिया है। 

विज्ञापन



रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया एक माह यानी 30 जुलाई तक चलेगी। इसके बाद पीडीए इन सभी आवेदनों को सूडा के पास जांच के लिए भेजेगा। सूडा द्वारा निर्धारित मानकों की जांच के बाद पात्र आवेदन कर्ताओं की सूची तैयार की जाएगी। इसके बाद पीडीए इन पात्रों की सूची के बीच लॉटरी निकालकर फ्लैट आवंटन की प्रक्रिया पूरी होगी पीडीए के अधिकारियों ने बताया कि आवेदक के लिए प्रयागराज के शहरी क्षेत्र का निवासी होना अनिवार्य है।
विज्ञापन



साथ ही उसकी वार्षिक आय तीन लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। पंजीकरण के समय लिया जाने वाला 5160 रुपये शुल्क आवंटन नहीं होने पर पीडीए की ओर से वापस कर दिया जाएगा। सिर्फ 160 रुपये ही फार्म शुल्क वापस नहीं होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Online registration for PM Awas Yojana on land free from possession of Mafia Atiq from today
Prayagraj News : माफिया अतीक अहमद के कब्जे से खाली कराई गई जमीन पर चल रहा निर्माण कार्य। - फोटो : अमर उजाला।

ऐसे करें ऑनलाइन पंजीकरण
पीएम आवास योजना में आवेदन के लिए आवेदक को पीडीए की वेबसाइट पर जाना होगा। यहां पर उसे अथारिटी के विकल्प पर क्लिक करना होगा। जहां जनहित सेवाओं के कॉलम में जाकर पीडीए के विकल्प को चुनना होगा। इसके बाद अपना एकाउंट बनाना होगा और फिर उस एकाउंट के जरिए पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण के समय ही ऑनलाइन पेमेंट के जरिए पंजीकरण शुल्क भी जमा करना होगा। 

Online registration for PM Awas Yojana on land free from possession of Mafia Atiq from today
Prayagraj News : माफिया अतीक अहमद के कब्जे से खाली कराई गई जमीन पर चल रहा निर्माण कार्य। - फोटो : अमर उजाला।

इनको मिलना है लाभ
लूकरगंज में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत तैयार हो रहे फ्लैट के लिए तीन लाख रुपये सालाना आय वाले ही आवेदन कर सकते हैं। शहरी आवास योजना के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांगजन, विधवा व एकल महिला, उभयलिंगी एवं वरिष्ठ नागरिकों को वरीयता दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed