फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Online interview for teacher recruitment in MNNIT in February

एमएनएनआईटी में शिक्षक भर्ती के लिए फरवरी में होगा ऑनलाइन इंटरव्यू

Wed, 09 Dec 2020 07:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 09 Dec 2020 07:58 PM IST
विज्ञापन
Online interview for teacher recruitment in MNNIT in February
mnnit prayagraj - फोटो : prayagraj
मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) में ठप पड़ी शिक्षक भर्ती को पूरी करने की तैयारी तेज हो गई है। संस्थान की ओर से आवेदन पत्रों की स्क्रीनिंग का काम पूरा हो गया है। कोरोना के चलते संस्थान की ओर से शिक्षक भर्ती प्रक्रिया बीच में ही रोक दी गई थी। संस्थान की ओर से ठप पड़ी शिक्षक भर्ती के लिए फरवरी में इंटरव्यू कराने की तैयारी है।
विज्ञापन


एमएनएनआईटी में असिस्टेंट प्रोफेसर के 108 पदों के लिए 1470 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। इससे पहले संस्थान में पहले चरण में जुलाई 2019 में 61 असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर नियुक्ति हो चुकी है। अब दूसरे चरण में संस्थान के विभिन्न विभागों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 108 पदों पर भर्ती होगी। संस्थान की ओर से छह से 14 अक्तूबर 2020 के बीच ऑनलाइन आवेदन लिए गए थे। संस्थान के रजिस्ट्रार डॉ. सर्वेश तिवारी ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया के दूसरे चरण में आवेदनों की स्क्रीनिंग लगभग पूरी हो गई है। कोरोना के चलते भर्ती प्रक्रिया रोक दी गई थी अब फरवरी में इंटरव्यू पूरा करके मार्च तक नियुक्ति दे दी जाएगी।
विज्ञापन


 फरवरी में होने वाले ऑनलाइन इंटरव्यू में असिस्टेंट प्रोफेसर के 108 पदों के सापेक्ष ईडब्ल्यूएस के लिए 20 पदों पर भर्ती होगी। असिस्टेंट प्रोफेसर के 108 पदों में ग्रेड वन और ग्रेड टू के पद शामिल हैं। इन पदों में 29 पद अनारक्षित, 20 पद आर्थिक तौर पर गरीब वर्ग (ईडब्ल्यूएस) 27 पद ओबीसी, 20 पद एससी एवं 12 पद एसटी के लिए आरक्षित हैं। इसमें क्षैतिज आरक्षण के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर के 108 पदों में से छह पद दिव्यांगों के लिए भी आरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed