फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Online attendance system in schools is injustice to teachers, government is bent on dictatorship

Prayagraj : स्कूलों में ऑनलाइन उपस्थिति का शिक्षकों ने किया विरोध, बोले- पहले पुरानी पेंशन व अन्य मांग हो पूरी

Sun, 07 Jul 2024 03:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 07 Jul 2024 03:17 PM IST
सार

प्रांतीय अध्यक्ष डॉ.ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि सरकार अर्धअवकाश, तीन अर्ध अवकाश या बिलंब पर एक आकस्मिक अवकाश और गर्मी की छुट्टी कैंसिल करके 35 अर्जित अवकाश की घोषणा, नि:शुल्क कैशलेश चिकित्सा, कलर्क और चौकीदार, सफाईकर्मी की व्यवस्था, समय पर पदोन्नति, सभी को पुरानी पेंशन इत्यादि हमारी मांगें मान ले तो हम भी ऑन लाइन उपस्थिति के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन
Online attendance system in schools is injustice to teachers, government is bent on dictatorship
ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में सरस्वती पार्क में बैठक करते शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश वैचारिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की सरस्वती पार्क में हुई बैठक में स्कूलों में ऑनलाइन उपस्थिति की व्यवस्था लागू होने का विरोध किया गया। शिक्षकों ने कहा कि सरकार मनमानी और तानाशाही पर उतारू हो गई है। शिक्षकों ने एक स्वर से इस व्यवस्था का विरोध करने का फैसला किया है। शिक्षकों ने कहा कि सरकार पुरानी पेंशन समेत शिक्षकों की सभी लंबित मांगे मान ले तो शिक्षक इस नई व्यवस्था को स्वीकार कर लेंगे।

विज्ञापन


प्रांतीय अध्यक्ष डॉ.ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि सरकार अर्धअवकाश, तीन अर्ध अवकाश या बिलंब पर एक आकस्मिक अवकाश और गर्मी की छुट्टी कैंसिल करके 35 अर्जित अवकाश की घोषणा, नि:शुल्क कैशलेश चिकित्सा, कलर्क और चौकीदार, सफाईकर्मी की व्यवस्था, समय पर पदोन्नति, सभी को पुरानी पेंशन इत्यादि हमारी मांगें मान ले तो हम भी ऑन लाइन उपस्थिति के लिए तैयार हैं। जब तक हमारी मांगे नहीं मानी जाती तब तक ऑलाइन उपस्थिति का अनवरत विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन


प्रदेश महामंत्री दिनेश कुमार वर्मा ने यह नई व्यवस्था औचित्यहीन है। शिक्षक इसका पुरजोर विरोध करेंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने कहा कि सरकार शहर और कस्बों में रहने वाले कार्यालयों, बैंकों, ब्लॉक और जिला मुख्यालयों में ऑनलाइन उपस्थिति की व्यवस्था लागू नहीं कर रही है। दूर दराज अव्यवस्था के शिकार स्कूलो में ऑलाइन उपस्थिति लागू करके अत्याचार किया जा रहा है। जिला अध्यक्ष रमाकांत सिंह ने कहा कि हम सब को जब तक समुचित व्यवस्था नहीं दी जाती इसका पुरजोर विरोध किया जाना चाहिए। बैठक की अध्यक्षता डॉ.ज्ञान प्रकाश सिंह ने की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed