{"_id":"60ec82e08070b376536cd3b7","slug":"online-application-started-for-transfer-of-principal-lecturer-assistant-teacher","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानाचार्य, प्रवक्ता, सहायक अध्यापक के स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानाचार्य, प्रवक्ता, सहायक अध्यापक के स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
Mon, 12 Jul 2021 11:28 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 12 Jul 2021 11:28 PM IST
सार
- सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों लिए स्थानांतरण के लिए 15 जुलाई तक लिए जाएंगे आवेदन
विज्ञापन
ट्रांसफर(सांकेतिक)
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों, प्रधानाचार्यों की वर्षों पुरानी स्थानांतरण की मांग पूरी हो गई है। शिक्षा निदेशक माध्यमिक विनय कुमार पांडेय की ओर से सोमवार को सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, प्रवक्ता एवं सहायक अध्यापकों के स्थानांतरण के ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। निदेशक की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 जुलाई से शुरू होकर 15 जुलाई की रात 12 बजे पूरी होगी।
ऑनलाइन आवेदन के लिए एनआईसी की ओर से तैयार वेबसाइट http://secaidedtransfer.upsdc.gov.in/ पर किया जाएगा। पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए रखने के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं। आवेदन करते समय स्वयं के मोबाइल नंबर एवं ई-मेल आईडी का प्रयोग करना होगा। निदेशक की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि शिक्षकों की सहायता के लिए हेल्पलाइन मोबाइल नंबर, वाट्सएप नंबर 9452999157 तथा ई मेल- upgovtaidedteacherstransfer@gmail.com जारी किया गया है। अधिक जानकारी वेबसाइट http://secaidedtransfer.upsdc.gov.in/ पर उपलब्ध है। शिक्षक उपलब्ध निर्देशों को पढ़कर सावधानी पूर्वक आवेदन करें।
स्थानांतरण प्रक्रिया ऑनलाइन किए जाने के बाद माध्यमिक विद्यानयों के शिक्षकों को पिछले चार दशक से चली आ रही नौ चरणों की व्यवस्था से राहत मिलेगी। नई व्यवस्था में शिक्षकों को पसंद के जिले में पद ढूंढ़ना नहीं पड़ेगा। अब दोनों विद्यालयों के प्रबंधकों से अनापत्ति प्रमाण पत्र भी नहीं लेना होगा। अपर निदेशक माध्यमिक डॉ. महेंद्र देव की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि बालक वर्ग का शिक्षक बालक वर्ग के विद्यालय में ही और बालिका वर्ग का आवेदक बालिका वर्ग के विद्यालय में ही आवेदन करेगा।
विज्ञापन
महत्वाकांक्षी जिले के शिक्षकों का नहीं होगा तबादला
अपर निदेशक माध्यमिक की ओर से कहा गया है कि महत्वाकांक्षी जिलों फतेहपुर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सोनभद्र, चंदौली, सिद्घार्थनगर तथा चित्रकूट के विद्यालयों से स्थानांतरण किसी दूसरे जिले में नहीं किया जाएगा। जिस पद का विज्ञापन चयन बोर्ड की ओर से हो गया है, उसके आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। स्थानांतरण प्रक्रिया पूरी तरह से गुणांक पर आधारित है, पहले उच्च गुणांक वालों का स्थानांतरण होगा।