इविवि में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- यूजी, पीजी, विधि कोर्स में प्रवेश के लिए 25 अप्रैल तक कर सकते हैं आवेदन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय और संघटक महाविद्यालयों में नए सत्र में स्नातक, परास्नातक, विधि सहित प्रोफेशनल्स कोर्स में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए बुधवार से ऑनलाइन आवेदन शुरू हुई। इविवि की वेबसाइट www.aupravesh2020.com पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 25 अप्रैल तय की गई है। प्रवेश परीक्षा की तिथि बाद में घोषित की जाएगी। कोरोना वायरस के खतरे की वजह से लगातार नए सत्र में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया में विलंब हो रहा था। इससे इविवि के शैक्षिक सत्र के पिछड़ने की आशंका बनी हुई थी।
इविवि की ओर से यूजी-पीजी प्रवेश के लिए सामान्य-ओबीसी 800 रुपये और एससी-एसटी के लिए 400 रुपये शुल्क रखा गया है जबकि प्रोफेशनल कोर्स के लिए सामान्य-ओबीसी 1600 रुपये और एससी-एसटी 800 रुपये शुल्क रखा गया है। इविवि प्रवेश परीक्षा समिति के निदेशक प्रो. प्रशांत अग्रवाल ने प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने के बाद बताया कि लॉकडाउन हटने के बाद आवेदको की संख्या देखकर निर्णय लिया जाएगा कि आवेदन की तिथि आगे बढ़ानी है कि नहीं।
इविवि प्रवेश समिति की ओर से बीए, बीएससी, बीकॉम, बीएफए, बीपीएफ, बीपीई सहित यूजी के दूसरे कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षा होगी। पीजी कोर्स में एमए, एमएससी, एमकॉम, थियेटर, फिल्म सहित विधि कोर्स के बीएएलएलबी, एलएलबी में प्रवेश होगा। इसके साथ दूसरे कोर्स मोनिरबा में एमबीए, एमबीएआरडी, एमपीए, एमपीएड,एमटेक, एमएड, बीएड कोर्स में प्रवेश होगा। इसके साथ आईपीएस से जुड़े फूड टेक्नालॉजी और न्यूट्रीशियन साइंस में एमएससी, एमसीए,बीसीए, पीजीडीसीए, बीओक, एमओक, डिप्लोमा इन फैशन डिजाइनिंग सहित दूसरे कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षा होगी।