फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   online application

सीटी (नर्सरी), एनटीटी, डीपीएड में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आज से

Sat, 05 Oct 2019 12:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
online application
सीटी (नर्सरी), एनटीटी, डीपीएड में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आज से
विज्ञापन

सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से शैक्षिक सत्र 2016-17 में प्रवेश के लिए मांगा आवेदन
प्रयागराज। प्रदेश के सीटी (नर्सरी), एनटीटी, डीपीएड कॉलेजों में शैक्षिक सत्र 2016-17 में प्रवेश के लिए सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से ऑनलाइन आवेदन पांच अक्तूबर से शुरू हो रहा है।

सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी की ओर से जारी सूचना में कहा गया कि केवल महिला अभ्यर्थियों के लिए सीटी (नर्सरी) एवं एनटीटी तथा डीपीएड प्रशिक्षण शैक्षिक सत्र 2016-17 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पांच अक्तूबर से चार नवंबर 2019 के बीच चलेगी। सीटी (नर्सरी) एवं एनटीटी में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी की आयु एक जुलाई 2016 को 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जबकि डीपीएड के लिए अभ्यर्थी की आयु एक जुलाई 2019 को 18 से 35 व की होनी चाहिए। ऑनलाइन आवेदन के लिए शैक्षिक अर्हता, आयु एवं अन्य शर्तों के बारे में दिशा निर्देश वेबसाइट http://entdata.in पर उपलब्ध है। सचिव की ओर से जारी सूचना में एनटीटी की कुल 950 सीट, सीटी नर्सरी की 61 सीट, डीपीएड की 130 सीट पर प्रवेश होगा।
विज्ञापन

महत्वपूर्ण तिथियां
ऑन लाइन पंजीकरण प्रारंभ होने की तिथि- पांच अक्तूबर 2019
ऑन लाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि -तीन नवंबर 2019
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि- चार नवंबर 2019
ऑनलाइन आवेदन पूरा करके प्रिंट लेने की अंतिम तिथि- पांच नवंबर 2019
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed