{"_id":"69c98731003433e73309cc5a","slug":"one-youth-died-and-two-were-injured-in-a-collision-with-a-bolero-allahabad-news-c-3-1-hld1039-852582-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: बोलेरो की टक्कर से एक युवक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: बोलेरो की टक्कर से एक युवक की मौत, दो घायल
Mon, 30 Mar 2026 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Mon, 30 Mar 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
फाफामऊ बोलेरो एवं बाइक की टक्कर के बाद धू धू कर जलती बाइक की फोटो
- फोटो : credit
बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद बाइक में आग लग गई। चालक बोलेरो लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मऊआइमा थाना क्षेत्र के सिसई गांव का विकास कुमार (18) गांव निवासी मनीष कुमार एवं फाफामऊ निवासी नितिन के साथ मजदूरी करते थे। रविवार की शाम तीनों बाइक से बेरूई गांव से सिकंदरा जा रहे थे।
खेवराजपुर गांव के पास सामने से आ रही बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जब तक गांव वाले आग को बुझाते बाइक जल गई। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को सहसों के निजी अस्पताल ले जाया गया। हालत नाजुक होने पर विकास को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनी भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने विकास को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों का सहसों के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूचना पाकर तीनों के परिजन रोते बिलखते अस्पताल पहुंचे।