फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   One month resolution fulfilled with Maghi Purnima bath, lakhs of devotees took a dip

माघ मेला : माघी पूर्णिमा स्नान के साथ एक माह का संकल्प पूरा, लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

Sat, 24 Feb 2024 05:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 24 Feb 2024 05:12 PM IST
सार

माघ मेलेे के पांचवें स्नान पर्व माघी पूर्णिमा के लिए रात से ही डुबकी लगनी शुरू हो गई थी। आठ घाटों पर डुबकी लगाने के इंतजाम किए गए हैं। पूर्णिमा लगने की वजह से आधी रात सेे ही डुबकी लगने लगी।

विज्ञापन
One month resolution fulfilled with Maghi Purnima bath, lakhs of devotees took a dip
माघी पूर्णिमा पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माघी पूर्णिमा पर शनिवार को लाखों श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई। दोपहर दो बजे तक 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई। स्नान के बाद घाट पर मौजूद दीनहीनों को पैसे और अनाज, फल आदि का दिन दिया गया। बड़े हनुमानजी मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं ने मत्था भी टेका।

विज्ञापन


माघ मेलेे के पांचवें स्नान पर्व माघी पूर्णिमा के लिए रात से ही डुबकी लगनी शुरू हो गई थी। आठ घाटों पर डुबकी लगाने के इंतजाम किए गए हैं। पूर्णिमा लगने की वजह से आधी रात सेे ही डुबकी लगने लगी। शनिवार को गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम पर देश के कोने-कोने से आए संत-श्रद्धालु और कल्पवासी पुण्य की डुबकी लगाई। इसी के साथ कल्पवासी शिविरों मास पर्यंत अनुष्ठानों की पूर्णाहुति हो जाएगी। इसी के साथ संगम की रेती से रिश्तों की डोर सहेजते हुए कल्पवासी विदा हो जाएंगे।

विज्ञापन

One month resolution fulfilled with Maghi Purnima bath, lakhs of devotees took a dip
माघी पूर्णिमा पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

पुण्यदायिनी माघी पूर्णिमा शुक्रवार की शाम 3:36 बजे ही लग गई। जबकि, शनिवार की शाम 6:03 बजे तक पूर्णिमा रहेगी। ऐसे में उदया तिथि में शनिवार को ही माघी पूर्णिमा स्नान की मान्यता रही। इस बार माघी पूर्णिमा का योग मघा नक्षत्र में आरंभ हो रहा है। मघा नक्षत्र से युक्त पूर्णिमा में बुधादित्य योग, लक्ष्मी योग, शश योग और मंगल के मकर राशि में होने से रूचक योग में पुण्य की डुबकी हर कामनाओं को पूर्ण करने वाली बताई गई। पुराणों के अनुसार माघी पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु खुद गंगा स्नान करते हैं।

ऐसे में मान्यता है कि गंगा जल के स्पर्श से मनसा, वाचा और कर्मणा हर तरह के पापों का शमन हो जाता है। ज्योतिषाचार्य पं. ब्रजेंद्र मिश्र के मुताबिक माघी पूर्णिमा पर चार राजयोगों का मिलन शुभ फलदायी होगा। इस बार जो भी श्रद्धालु माघी पूर्णिमा का व्रत पहली बार प्रारंभ करना चाहते हैं, वह शुक्रवार को आरंभ कर सकते हैं। इस दिन संगम स्नान से विशेष फल प्राप्ति होगी। इस पर्व पर डुबकी लगाकर जीवन में आई नकारात्मकता से भी मुक्ति पाई जा सकती है। माघी पूर्णिमा पर तिल और घी का दान विशेष फलदायी होगा।

One month resolution fulfilled with Maghi Purnima bath, lakhs of devotees took a dip
माघी पूर्णिमा पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

कल्पवासी शिविरों में मास पर्यंत यज्ञ-अनुष्ठानों की हुई पूर्णाहुति

माघी पूर्णिमा पर खीर का दान करने से हर तरह की कामनाओं की पूर्ति के योग बनेंगे। पूर्णिमा पर माघ मेले में मास पर्यंत कल्पवास करने वाले संतों-भक्तों के शिविरों में सत्यनारायण भगवान की कथाएं सुनी। इस दौरान भगवान विष्णु की सविधि पूजा की गई। मेला प्रशासन की ओर से भी कथा का आयोजन किया गया है।

ज्योतिषियों के अनुसार माघी पूर्णिमा के पर विष्णु भगवान को चावल की खीर का भोग लगाना चाहिए। इस दिन अपने सामर्थ्य के अनुसार दान अवश्य करना चाहिए। विशेष तौर पर जिन जातकों की कुंडली में चंद्रमा अस्त है या कमजोर अवस्था में है, उन्हें सफेद वस्तुओं का दान करना चाहिए। माघी पूर्णिमा पर अन्न, वस्त्र के दान से घर में सुख-शांति बनी रहती है ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed