फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   One lakh students left Mathematics exam

एक लाख विद्यार्थियों ने छोड़ दी गणित की परीक्षा

Tue, 21 Mar 2017 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 21 Mar 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
One lakh students left Mathematics exam
हाई स्कूल की परीक्षा देतीं छात्राए ।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल गणित की परीक्षा का खौफ विद्यार्थियों में इस कदर रहा कि करीब एक लाख ने सोमवार को परीक्षा छोड़ दी। साथ ही गणित की परीक्षा के दौरान पूरे प्रदेश में सौ नकलची पकड़े गए। अलीगढ़ में एक प्रधानाचार्य और कक्ष निरीक्षक तथा इलाहाबाद के मेजा में एक विद्यालय के दो कक्ष निरीक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। इलाहाबाद के मेजा में एक विद्यालय की परीक्षा निरस्त कर दी गई। साथ ही तीन विद्यालयों को नोटिस जारी किया गया। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की शिक्षाशास्त्र, तर्कशास्त्र, मनोविज्ञान की परीक्षा में जिले में 113 नकलचियों को पकड़ने के साथ दो विद्यालयों को नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन


बताया जाता है कि गणित का प्रश्नपत्र कठिन नहीं था, इसके बावजूद प्रदेश भर में करीब एक लाख विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। तीन दिन पहले तक हाईस्कूल की परीक्षा छोड़ने वालों की संख्या एक लाख 75 हजार 250 थी, जो सोमवार को अचानक दो लाख 74 हजार 595 पहुंच गई। इतने विद्यार्थियों के परीक्षा छोड़ने के बाद भी पूरे प्रदेश में, खासकर ग्रामीण इलाकों में विद्यालयों में नकल का खुला खेल जारी रहा। बोर्ड सचिव शैल यादव एवं उप सचिव अनिल सिंह के मुताबिक हाईस्कूल गणित की परीक्षा में पूरे प्रदेश में 68 छात्र एवं 32 छात्राएं नकल करते हुए पकड़ी गईं, जिन्हें तत्काल रस्टीकेट कर दिया गया। अलीगढ़ में एक स्कूल के प्रधानाचार्य एवं दो कक्ष निरीक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई।
विज्ञापन


शाम की पाली में इंटरमीडिएट की शिक्षाशास्त्र, तर्कशास्त्र, मनोविज्ञान के साथ संगीत गायन एंव वादन तथा नृत्यकला की परीक्षाएं हुईं। शिक्षाशास्त्र, तर्कशास्त्र, मनोविज्ञान की परीक्षाओं में 90 छात्र एवं 23 छात्राएं नकल करते पकड़ी गईं। पूरे प्रदेश में अब तक 525 नकलची रस्टीकेट किए जा चुके है। इंटरमीडिएट की परीक्षा छोड़ने वालों की संख्या भी सोमवार तक एक लाख 91 हजार 601 तक पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed