फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   one lakh flown the income tax workers car

आयकरकर्मी की गाड़ी से एक लाख उड़ाए

Thu, 27 Feb 2020 11:12 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
one lakh flown the income tax workers car
आयकर विभाग कर्मचारी दिलीप कुमार सिंह की गाड़ी से चोर एक लाख रुपये व मोबाइल ले उड़े। शिवकुटी निवासी आयकर कर्मचारी के बेटे रिपुदमन सिंह ने कर्नलगंज पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उनके पिता कार्यालय से लौटते वक्त जगराम चौराहे के पास गाड़ी खड़ी कर मिठाई ले रहे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान गाड़ी में रखी नगदी व मोबाइल उड़ा दिया गया। घटना कटरा चौकी से चंद कदमों की दूरी पर हुई। कर्नलगंज पुलिस ने बताया कि अज्ञात में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

नौकरी के नाम पर छात्र से एक लाख हड़पे
इविवि केे विधि छात्र कौस्तुभ त्रिपाठी से नौकरी के नाम पर एक लाख रुपये हड़प लिए गए। उसका आरोप है कि बीएचचू में पढ़ाई के दौरान खुद को शिवसेना उप्र का प्रधान महासचिव बताने वाले अरुण पाठक ने उससे वीडीओ की नौकरी के लिए एक लाख रुपये लिए। यही नहीं अपने यहां काम कराकर दो साल का करीब 3.60 लाख रुपये भी नहीं दिया। पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कीहै।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक पर हमला, दो नामजद
नीमसराय निवासी हैदर अली पर मामूली विवाद में प्राणघातक हमला किया गया। पिता वैश का आरोप है कि पड़ोसी शानू व अजमल ने कुत्ते को मारने के विरोध पर हैदर के सिर पर ईट से वार किया जिससे गंभीर चोट आने से वह बेहोश हो गया। धूमनगंजपुलिस ने बताया कि दोनों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed