फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   One family died due to eating contaminated food in Holagarh, condition of four deteriorated

होलागढ़ में दूषित भोजन खाने से परिवार के एक की गई जान, चार की हालत खराब

Wed, 04 Aug 2021 09:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 04 Aug 2021 09:11 PM IST
सार

  • होलागढ़ में दूषित भोजन खाने से परिवार के एक की गई जान, चार की हालत खराब

विज्ञापन
One family died due to eating contaminated food in Holagarh, condition of four deteriorated
prayagraj news : फूड प्वाइजनिंग की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : prayagraj

विस्तार

होलागढ़ के भगौतीपुर खुटहना गांव में एक परिवार के पांच लोग जहरीला भोजन खाने से हालत खराब हो गई। हालत खराब होने से अस्पताल में दाखिल कराया गया है। जहां एक की मौत हो गई। जबकि चार अन्य अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे है। होलागढ़ के खुटहना भगौतीपुर निवासी सज्जन पटेल 40 पुत्र राम रतन पटेल पत्नी गीता देवी, पुत्र रचित दो बेटियों में विनीता पटेल एवं अंकिता पटेल दूषित भोजन किए। जिसके बाद कुछ समय के बाद सभी सदस्यों की हालत खराब हो गई।
विज्ञापन


हालत खराब होने के बाद आसपास के लोगों द्वारा उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां उपचार के दौरान सज्जन कुमार की मौत हो गई। सज्जन कुमार की मौत के बाद शव गांव पंहुचा तो ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। घटना की खबर पाकर आनन-फानन एसपी गंगापार धवल जायसवाल, सीओ सोरांव अमिता सिंह समेत होलागढ़ की पुलिस गांव पहुंची। पुलिस शव को कब्जे में लेते हुए पंचनामा करने के बाद पीएम हाऊस के लिए भेज दिया। ऐसे में पुलिस अधिकारियों द्वारा मामले में परिवार के साथ ग्रामीणों से पूछतांछ करने में जुट गई। 
विज्ञापन


लकड़ी के चूल्हे पर बना था परिवार का खाना
खुटहना भगौतीपुर में हुई घटना मामले में मृतक सज्जन कुमार के घर के बाहर मड़हे में लकड़ी के चूल्हे में खाना बनता है। सूत्र बतातें है कि घटना के दिन भोजन में चावल एवं सब्जी पकाया गया था। लोगों की माने तो खाना बनाने के दौरान विनीता भोजन को छोड़कर आग में परिवार के पास गई थी। इसी बीच भोजन में किसी अज्ञात के द्वारा कुछ जहरीला पदार्थ डाला गया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि पुलिस मामले की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। मृतक सज्जन कुमार दो भाईयों में छोटा था। जिसका बड़ा भाई विजय कुमार आंख से अंधा होने के साथ ही अविवाहिता है। जबकि मृतक सज्जन की आठ बीघे की जमीन है। जिसको हथियाने के लिए तो किसी के द्वारा यह मामले को अंजाम देने का प्रयास किया गया हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed