फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   One dead, another critically injured in head-on bike collision.

Prayagraj News: बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक की मौत, दूसरा गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
One dead, another critically injured in head-on bike collision.
रानीगंज-मऊआइमा सीमा पर स्थित ग्राम दमदम में शुक्रवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन



मऊआइमा के ग्राम सराय झाझा उर्फ झलिया निवासी लल्लू राम गौतम (45) अपने साथी रविंद्र कुमार (30) निवासी सराय खानदेव के साथ बाइक से शुक्रवार शाम प्रतापगढ़ के दुर्गागंज बाजार रानीगंज गए थे।
विज्ञापन

देर रात वापसी के समय दमदम स्थित देव मूर्ति इंटर कॉलेज के पास सामने से आ रही बाइक से वह टकरा गए। हादसे में लल्लू राम और रविंद्र घायल हो गए। उन्हें मऊआइमा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान देर रात लल्लू राम गौतम ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, रविंद्र कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लल्लू राम गौतम मजदूरी करते थे। शव घर पहुंचते ही पत्नी सरिता देवी और बेटों महेंद्र, जीतेंद्र व सुरेंद्र बेसुध हो गए। शनिवार देर शाम शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed