फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   One crore goon tax was sought from Umesh, still out of reach after nine months

Prayagraj Police : उमेश से मांगा था एक करोड़ गुंडा टैक्स, नौ महीने बाद भी पकड़ से दूर

Sat, 27 May 2023 04:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 27 May 2023 04:52 PM IST
सार

पुलिस को दी तहरीर में उमेश ने आरोप लगाया था कि उसने वर्ष 2018 में पीपलगांव में 3310 वर्गमीटर जमीन की रजिस्ट्री कराई थी। इसके बाद जब भी वह चौहद्दी बनवाने जाता, अतीक अहमद के गिरोह के सक्रिय सदस्य व भूमाफिया खालिद जफर, मो. मुस्लिम, दिलीप कुशवाहा, अबूसाद व अन्य असलहे लेकर आते और उसे रोक देते थे।

विज्ञापन
One crore goon tax was sought from Umesh, still out of reach after nine months
Prayagraj : उमेश पाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अतीक अहमद नहीं रहा, लेकिन उसके गुर्गों से पार पाने में पुलिस अब भी नाकाम है। माफिया के इशारे पर उमेश पाल को तमंचा सटाकर एक करोड़ गुंडा टैक्स मांगने के आरोपी नौ महीने बाद भी पकड़ से दूर हैं। इस मामले में विवेचना के दौरान पुलिस ने अतीक अहमद को भी आरोपी बनाया था। साथ ही हिस्ट्रीशीटर हरिश्चंद्र पासी का भी नाम मुकदमे में शामिल किया था।

विज्ञापन


इस मामले की एफआईआर पिछले साल 24 अगस्त को उमेश ने धूमनगंज थाने में दर्ज कराई थी। मामले में खालिद जफर, मो. मुस्लिम, अबू साद, दिलीप कुशवाहा को नामजद कराया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने मुकदमे में आपराधिक षड्यंत्र की धारा भी जोड़ी थी। रिपोर्ट दर्ज हुए नौ महीने बीत चुके हैं लेकिन अब तक पुलिस एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन


असलहा सटाकर लिया था अतीक का नाम
पुलिस को दी तहरीर में उमेश ने आरोप लगाया था कि उसने वर्ष 2018 में पीपलगांव में 3310 वर्गमीटर जमीन की रजिस्ट्री कराई थी। इसके बाद जब भी वह चौहद्दी बनवाने जाता, अतीक अहमद के गिरोह के सक्रिय सदस्य व भूमाफिया खालिद जफर, मो. मुस्लिम, दिलीप कुशवाहा, अबूसाद व अन्य असलहे लेकर आते और उसे रोक देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम के आदेश पर पैमाइश के बाद वह फिर जमीन पर गया तो उससे गालीगलौज की गई। 11 फरवरी 2022 को खालिद जफर व उसके साथी जमीन पर कब्जा करने पहुंचे। उसने पहुंचकर विरोध किया तो असलहा सटा दिया और धमकाया कि सांसद अतीक भाई का आदेश है, पहले एक करोड़ रुपये दो, वरना इस जमीन को भूल जाओ। बिना एक करोड़ दिए जमीन पर आए तो मारे जाओगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed