{"_id":"654b60764102fda5de076188","slug":"one-bike-rider-died-another-injured-due-to-collision-with-unknown-vehicle-accident-occurred-on-handiya-flyov-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत, दूसरा घायल, हंडिया फ्लाईओवर पर हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत, दूसरा घायल, हंडिया फ्लाईओवर पर हुआ हादसा
Wed, 08 Nov 2023 03:48 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 08 Nov 2023 03:48 PM IST
सार
बुधवार को दोपहर करीब पौने तीन बजे झूंसी निवासी दो युवक स्प्लेंडर बाइक यूपी 70 जीएच 3129 से जा रहे थे। हंडिया फ्लाईओवर के पर किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसा इतना जबर्दस्त था कि दोनों उछलकर दूर जा गिरे। देवेंद्र उर्फ बंटू (28) पुत्र बच्चू निवासी ग्राम कनिहार झूंसी प्रयागराज की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
accident in prayagraj
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
हंडिया थाना क्षेत्र के हंडिया फ्लाईओवर पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। बाइक पर सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद घायल अस्पताल भेजवाया गया। घटना की सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंच गए।
बुधवार को दोपहर करीब पौने तीन बजे झूंसी निवासी दो युवक स्प्लेंडर बाइक यूपी 70 जीएच 3129 से जा रहे थे। हंडिया फ्लाईओवर के पर किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसा इतना जबर्दस्त था कि दोनों उछलकर दूर जा गिरे। देवेंद्र उर्फ बंटू (28) पुत्र बच्चू निवासी ग्राम कनिहार झूंसी प्रयागराज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी बलराम (26) पुत्र पारसनाथ निवासी कनिहार झूंसी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल को तत्काल अस्पताल भेजा गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस टक्कर मारने वाली वाहन का पता लगाने में जुट गई।