फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   One arrested with four stolen bikes

चोरी की चार बाइक के साथ एक गिरफ्तार

Thu, 16 Dec 2021 12:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
One arrested with four stolen bikes
चोरी की चार बाइक के साथ एक गिरफ्तार
विज्ञापन

प्रयागराज। धूमनगंज पुुलिस ने चोरी की चार बाइक के साथ करेली के मदारीपुर निवासी मनोज भारतीय को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे वाहनों की चेकिंग के दौरान टीपी नगर से पकड़ा गया। पूछताछ में उसने बताया कि तीन और वाहनों को उसने नीम सराय में खड़ा किया है। पुलिस ने उसके पास से कुल चार वाहनों को बरामद किया। उसने बताया कि वह नशेड़ी है। चोरी किए गए वाहनों को औने पौने दाम पर बेचकर नशे का सामान खरीद लेता है। पुलिस उसके साथियों की तलाश कर रही है।
उधार न देने पर दबंगों ने दुकान बंद कराई, रिपोर्ट
प्रयागराज। करेली के करेलाबाग में अमित निषाद और उसके भाई विनोद निषाद की डेरी प्रोडक्ट की दुकान है। 12 दिसंबर को करन उर्फ ठाकुर निषाद व अमन कुमार दुकान पर गए और पैसे उधार मांगा। अमित ने पैसे देने से मना कर दिया तो उन लोगों ने दोनों भाइयों की पिटाई की और दुकान बंद करवा दी। धमकी दी है कि दुकान खोली तो मार दिया जाएगा। अमित ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बैंक मैनेजर समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट
प्रयागराज। अल्लापुर के रहने वाले अनिल सिंह ने कोटक महिंद्रा बैंक के शाखा प्रबंधक और अनिल कुमार त्रिपाठी निवासी सुल्तानपुर लंभुआ के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। अनिल सिंह का आरोप है कि उसने कोटक महिंद्रा बैंक से एक बस फाइनेंस कराया था लेकिन कुछ कारणों ने उसने बस को बैंक में सरेंडर कर दिया। बैंक ने उसे लिखकर दे दिया कि उस पर अब कोई बकाया नहीं है। कुछ दिनों बाद आरटीओ से राजस्व वसूली का लेटर आया तो अनिल सिंह हैरान रह गए। पता चला कि वह बस अभी भी उसके नाम से है। बैंक मैनेजर ने बिना ट्रांसफर कराए ही बस को अनिल त्रिपाठी को बेच दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed