फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Once the results of the High Court of the executive 28 positions

हाईकोर्ट बार कार्यकारिणी के 28 पदों का परिणाम घोषित

Sun, 14 Aug 2016 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 14 Aug 2016 02:24 AM IST
विज्ञापन
Once the results of the High Court of the executive 28 positions
हाईकोर्ट बार एसोस‌िएशन का चुनाव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की वर्ष 2016-17 के लिए 28 सदस्यीय कार्यकारिणी शनिवार देर रात अस्तित्व में आ गई। निर्वाचक मंडल ने मतगणना पूरी करते हुए सभी पदों के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इसके  मुताबिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए मंगला प्रसाद त्रिपाठी और पंकज उपाध्यक्ष, उदयशंकर तिवारी, शशिशेखर तिवारी, राहुल कुमार पांडेय, अमित कुमार उपाध्यक्ष चुन लिए गए हैं। संयुक्त सचिव प्रशासन पर अजय कुमार मिश्र ने बाजी मारी है जबकि आलोक शुक्ला संयुक्त सचिव लाइब्रेरी और सारिका शर्मा संयुक्त सचिव महिला पद पर चुनाव जीत गई हैं।
विज्ञापन


बता दें कि अध्यक्ष, महासचिव और संयुक्त सचिव प्रेस के पद का परिणाम शुक्रवार/शनिवार रात को ही घोषित कर दिया गया था। इसमें अध्यक्ष पद पर अनिल तिवारी 3722 मत पाकर विजयी हुए हैं जबकि वीसी मिश्र दूसरे स्थान पर 1977 मतों के  साथ रहे। इसी प्रकार से सचिव पद पर एससी पांडेय 2182 मतों के साथ विजयी रहे जबकि राजेश सिंह 1143 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे हैं।
विज्ञापन


अन्य पदों के लिए घोषित परिणाम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मंगला प्रसाद त्रिपाठी 2519 मत पाकर निर्वाचित घोषित हुए हैं। सुधीर दीक्षित 1521 मतों के साथ दूसरे और जमील अहमद 1048 मत के साथ तीसरे स्थान पर रहे। उपाध्यक्ष पद पर पंकज कुमार उपाध्याय (1231), उदय शंकर तिवारी (1141), शशिशेखर तिवारी(1137),राहुल कुमार पांडेय(1043) और अमित कुमार (1014) मत पाकर चुनाव जीत गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संयुक्त सचिव प्रशासन के पद पर अजय कुमार मिश्र 1643 मत पाकर चुनाव जीत गए। आशुतोष शुक्ला 1420 मतों के साथ दूसरे और प्रशांत सिंह 1315 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। संयुक्त सचिव लाइब्रेरी के लिए आलोक कुमार शुक्ला 1515 मत पाकर निर्वाचित हुए हैं, यादवेश यादव 1380 मतों के साथ दूसरे और संजीव कुमार सिंह 1350 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।  संयुक्त सचिव महिला के पद पर सारिका शर्मा ने बड़े अंतर से बाजी मारी उनको 4838 मत मिले हैं जबकि दूसरे स्थान पर रहीं मोनिका वैश्य को 1804 मत और सुधा यादव को 1105 मत प्राप्त हुए। ताहिरा शबनम को 510 मत मिले हैं। कोषाध्यक्ष पद पर विंदेश्वरी प्रसाद गुप्ता 1801 मत पाकर विजयी हुए। राजकुमार सिंह 1684 मतपाकर दूसरे और सुरेंद्र नाथ मिश्र 1596 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे।
गवर्निंग काउंसिल पर विजेता उम्मीदवार
1- आराधना सिंह  1855
2- अरविंद कुमार गोस्वामी  1487
3- असलम अली 1347
4- अर्चना सिंह जादौल 1342
5- रीतेश श्रीवास्तव 1280
6- विक्रम बहादुर सिंह 1224
7- अंजना चतुर्वेदी  1212
8- अनुराग मिश्रा 1183
9- मनोज कुमार श्रीवास्तव 1180
10- रजनीश पांडेय   1159
11- अमन मिश्रा 1156
12- अभिजात 1105
13-आदित्य नारायण पांडेय 1054
14- अजय कुमार द्विवेदी 1050
15- अमित कुमार श्रीवास्तव 1048
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed