इविवि में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रोफेसर एनके शुक्ला को रजिस्ट्रार बनाए जाने के बाद पिछले महीने ही रसायन विज्ञान विभाग के प्रोफेसर आईआर सिद्दीकी को चीफ प्रॉक्टर बनाया गया था। बताया जा रहा है कि वे इस पद के इच्छुक नहीं थे। ऐसे में उनकी जगह प्रोफेसर हर्ष कुमार को चीफ प्रॉक्टर बनाए जाने का आदेश बुधवार को जारी किया गया। उन्हीं के साथ प्रोफेसर राणा कृष्ण पाल सिंह को डीएसडब्ल्यू बनाए जाने की घोषणा की गई। जिम्मेदारी संभालने वाले अध्यापकों के सामने पहली चुनौती छात्रसंघ चुनाव और छात्रावासों से अवैध लोगों को बाहर करने की है। इसके अलावा परिसर में अराजकता के दोषी छात्र नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की भी चुनौती होगी। कार्यभार ग्रहण करने के दौरान प्रोफेसर बीएन सिंह, प्रोफेसर एआर सिद्दीकी, डॉ.केएन उत्तम समेत कई अध्यापक मौजूद रहे।
सिम्बोसिस फाउंडेशन की वाइस प्रेसिडेंट डॉ.स्वाति मजूमदार को मिनिस्ट्रीयल ऑफ स्किल डेवलपमेंट एंड इंटरप्रीन्योरशिप के निर्देशन में बनने वाली राष्ट्रीय नीति के नेशनल एडवाइजरी कमेटी (नैक) के लिए नामित किया गया है। कमेटी नीति निर्धारण के साथ इंटरप्रीन्योरशिप डेवलपमेंट और प्रोग्रेस की समीक्षा भी करेगी।
कमेटी का काम अन्य मंत्रालय, उद्योगाें के साथ मेक इन इंडिया, स्टार्ट अप, स्मार्ट सिटीज, स्किल इंडिया, डिजिटल इंडिया, ग्रीन इंडिया, स्वच्छ भारत अभियान, स्टैंड अप इंडिया आदि योजनाओं में सहयोग तथा उनके साथ समन्वय स्थापित करना भी है। सिम्बोसिस ओपेन एजूकेशन सोसाइटी और सिम्बोसिस यूनिवर्सिटी ऑफ अप्लाइड साइंसेज की प्रो चांसलर डॉ.स्वाति मजूमदार कई अन्य महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी संभाल चुकी हैं।