फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   On the second day of marriage, the young man jumped in front of the train, the bride's dreams were shattered w

Prayagraj : शादी के दूसरे दिन युवक ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग, 24 घंटे में ही दुल्हन के सपने चकनाचूर

Fri, 26 Apr 2024 07:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 26 Apr 2024 07:12 PM IST
सार

गोसाई का पूरा गांव निवासी हरिश्चंद्र के लड़के विशाल की शादी 22 अप्रैल को थी। शादी बारा थाना क्षेत्र एक एक गांव में शंभूनाथ की पुत्री रूपा के साथ हुई थी। धूमधाम से बरात गई थी और शादी के बाद दुल्हन 23 अप्रैल को विदा होकर ससुराल आई थी। 

विज्ञापन
On the second day of marriage, the young man jumped in front of the train, the bride's dreams were shattered w
आत्महत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करछना थाना क्षेत्र के खजुरी गोसाईं का पूरा गांव में नवविवाहित जोड़े के हाथ की मेहंदी भी अभी नहीं छूटी थी कि उनके सपने चकनाचूर हो गए। शादी के एक दिन ही बीते थे कि पति ने ट्रेन के आगे छलांग लगाकर जान दे दी। हंसी खुशी वाले घर में मातम छा गया। नवविवाहिता पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


गोसाई का पूरा गांव निवासी हरिश्चंद्र के लड़के विशाल की शादी 22 अप्रैल को थी। शादी बारा थाना क्षेत्र एक एक गांव में शंभूनाथ की पुत्री रूपा के साथ हुई थी। धूमधाम से बरात गई थी और शादी के बाद दुल्हन 23 अप्रैल को विदा होकर ससुराल आई थी। 24 अप्रैल की रात नव विवाहित जोड़े की बीच क्या विवाद कि 25 अप्रैल को विशाल घर से निकल गया। दिन भर उसकी खोजबीन चलती रही, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन


देर शाम उसने घर से कुछ दूरी पर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम सा मच गया। हंसी-खुशी वाले घर में मातम छा गया। घटना के बारे में परिजन भी कुछ नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed