फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   On the lines of Mathura, there will be a ban on meat and liquor in the Sangam area too

Prayagraj News : मथुरा की तर्ज पर संगम क्षेत्र में भी मांस-मदिरा पर लगेगी पाबंदी

Mon, 12 Sep 2022 10:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 12 Sep 2022 10:07 PM IST
सार

मेला कार्यालय में सोमवार को हुई बैठक के बाद मीडिया से मुखातिब उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंभ का व्यापक महाम्य है। इसमें पूरी दुनिया से लोग आते हैं। 2025 में होने वाला कुंभ और दिव्य एवं भव्य है।

विज्ञापन
On the lines of Mathura, there will be a ban on meat and liquor in the Sangam area too
Prayagraj News : संगम तट पर स्थित आईट्रिपलसी में बैठक करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मथुरा की तरह संगम क्षेत्र में भी मांस-मदिरा के सेवन और बिक्री को प्रतिबंधित किया जा सकता है। इस पर विचार किया जाएगा। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि इस पर अंतिम निर्णय शासन लेगा।

विज्ञापन



मेला कार्यालय में सोमवार को हुई बैठक के बाद मीडिया से मुखातिब उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंभ का व्यापक महाम्य है। इसमें पूरी दुनिया से लोग आते हैं। 2025 में होने वाला कुंभ और दिव्य एवं भव्य है। इसी क्रम में एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि संगम क्षेत्र में मांस और मदिरा के सेवन को प्रतिबंधित करने पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन



मदरसों के सर्वे के सवाल पर केशव ने कहा कि यह किसी को परेशान करने के लिए नहीं हो रहा। इसका मकसद मदरसों की शिक्षा व्यवस्था में सुधार करना है। उप मुख्यमंत्री के सामने मेला प्राधिकरण के कर्मचारियों को छह महीने से वेतन नहीं मिलने का मुद्दा भी उठा। इस पर उन्होंने कहा कि मामला अब संज्ञान में आया है। कोई अड़चन नहीं हुई तो जल्द वेतन का भुगतान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसआरएन की सड़क होगी चौड़ी, ढहाए जाएंगे सरकारी भवन

महात्मा गांधी मार्ग से स्वरूपरानी अस्पताल को जोड़ने वाली सड़क का चौड़ीकरण होगा। इसके लिए रास्ते में आने वाले सरकारी भवनों को गिराया जाएगा। इस मार्ग पर हमेशा भीड़ रहती है। इसकी वजह से मरीजों को लाने-ले जाने में काफी असुविधा होती है। इसे देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। कुंभ की बाबत हुई बैठक में झूंसी, नैनी और फाफामऊ में 100-100 बेड के अस्पताल का प्रस्ताव भी पारित हुआ। इसके अलावा सभी सीएचसी, पीएचसी को भी मजबूत किया जाएगा। ताकि ग्रामीणों को आसपास में ही बेहतर इलाज मिल सके।

निर्माण कार्यों के लिए फिर ढहाए जाएंगे अवैध निर्माण
कुंभ-2019 में सड़क चौड़ीकरण तथा अन्य विकास कार्यों के लिए बड़े स्तर पर अवैध निर्माण गिराए गए थे। इस बार भी इसकी तैयारी है। प्रस्तावित विकास योजनाओं के लिए बड़े स्तर पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की योजना बनाई गई है।


संगम तथा आसपास के क्षेत्रों एवं पार्किंग वाले स्थानों से अवैध निर्माण हटाए जाएंगे। इसके अलावा भरद्वाज आश्रम, ललिता देवी मंदिर समेत अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों के सुंदरीकरण एवं संपर्क मार्ग के चौड़ीकरण का निर्णय लिया गया है। इनके अलावा भी कई निर्माण कार्य प्रस्तावित हैं, जिनके लिए अवैध निर्माण गिराए जाएंगे। इस बाबत सर्वे कराया जा रहा है।


किला के पास बनेगा स्थायी वीआईपी घाट
संगम क्षेत्र में किला के पास स्थायी वीआईपी घाट बनाया जाएगा। बैठक में इसके प्रस्ताव पर मुहर लगी। इसके अलावा आठ और पक्के घाट बनाए जाएंगे। वहीं सरस्वती घाट का 30 मीटर और विस्तार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed