फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   On the lines of CBSE, the UP board will also release the results of children of class X

सीबीएसई की तर्ज पर यूपी बोर्ड भी दसवीं के बच्चों का रिजल्ट जारी करेगा

Mon, 17 May 2021 10:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 17 May 2021 10:00 PM IST
सार

  • बोर्ड के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षकों ने स्कूलों से हाईस्कूल के छात्रों का प्री बोर्ड एवं छमाही परीक्षा का अंक अपलोड करने को कहा

विज्ञापन
On the lines of CBSE, the UP board will also release the results of children of class X
यूपी बोर्ड : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

सीबीएसई की तर्ज पर यूपी बोर्ड ने भी दसवीं (हाईस्कूल) का परीक्षाफल जारी करने की तैयारी शुरू कर दी है। बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ल की ओर से प्रदेश के सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को पत्र भेजकर उनके हाईस्कूल के छात्रों के छमाही एवं प्री बोर्ड के अंक वेबसाइट पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया है। निर्देश पर जिला  विद्यालय निरीक्षकों ने स्कूलों के प्रधानाचार्यों को पत्र भेजकर 18 मई तक अंक अपलोड करने के लिए कहा है। 
विज्ञापन


सचिव दिव्यकां की ओर से कहा गया है कि 18 मई तक छमाही एवं प्री बोर्ड परीक्षा के अंक वेबसाइट https://upmsp.edu.in/ पर अपलोड किए जाएं। इससे पहले सीबीएसई ने इंटरनल असेसमेंट के आधार पर दसवीं के छात्रों का रिजल्ट तैयार करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


बोर्ड के एक अधिकारी की मानें तो प्रदेश के बहुत कम स्कूलों में छमाही और प्री बोर्ड परीक्षा कराई गई है। ऐसे में स्कूलों के बाद छमाही एवं प्री बोर्ड परीक्षा के अंक नहीं हैं। अब स्कूल स्कूल वाले बोर्ड की ओर से छमाही एवं प्री बोर्ड के अंक मांगे जाने के बाद जल्दबाजी में अंक तो भेज देंगे परंतु उसमें कोई सच्चाई नहीं होगी। स्कूलों के इस नियम के चलते बोर्ड परीक्षा में अच्छे प्रदर्शन करने वाले बच्चों को औसत के आधार पर अंक देकर पास कर दिया जाएगा। इससे मेरिट वाले बच्चों को लाभ नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed