फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   On the instructions of CM Yogi, cleanliness started in the fair area, special cleanliness campaign will

Mahakumbh : सीएम योगी के निर्देश पर मेला क्षेत्र में साफ-सफाई शुरू, 15 दिन तक चलेगा विशेष स्वच्छता अभियान

Fri, 28 Feb 2025 04:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 28 Feb 2025 04:51 PM IST
सार

मेले की विशेष कार्याधिकारी आकांक्षा राना ने बताया कि अगले 15 दिन विशेष स्वच्छता अभियान चला कर महाकुंभ मेला क्षेत्र को स्वच्छ और निर्मल बनाया जाएगा। इसकी शुरुआत शुक्रवार से कर दी गई है। 

विज्ञापन
On the instructions of CM Yogi, cleanliness started in the fair area, special cleanliness campaign will
महाकुंभ बीतने के बाद संगम क्षेत्र में शुक्रवार से शुरू हुआ 15 दिनी विशेष सफाई अभियान। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज के संगम तट पर पिछले 45 दिनों से सनातन आस्था और अध्यात्म का अनवरत प्रवाह महाकुंभ पर्व के रूप में संपन्न हुआ। सीएम योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में महाकुंभ का आयोजन जहां अपनी दिव्यता और भव्यता के लिए जाना गया तो वहीं महाकुंभ में स्वच्छता के भी कई कीर्तिमान बने। इसी क्रम में महाकुंभ के समापन अवसर पर सीएम योगी ने स्वच्छताकर्मियों को सम्मानित किया।

विज्ञापन


साथ ही अगले 15 दिन विशेष स्वच्छता अभियान चला कर महाकुंभ मेला क्षेत्र को स्वच्छ और निर्मल बनाने का निर्देश भी दिया है। मेले की विशेष कार्याधिकारी आकांक्षा राना के मार्गदर्शन में स्वच्छता मित्रों और गंगा सेवा दूतों ने शुक्रवार से ही मेला क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान की शुरूआत कर दी है। आने वाले 15 दिनों में प्रयागराज के संगम क्षेत्र, घाटों और मेले की स्थाई व आस्थाई सड़कों को साफ और स्वच्छ किया जाएगा। 
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम के निर्देश पर 15 दिनों के स्वच्छता अभियान की शुरुआत  

विश्व के सबसे बड़े मानवीय समागम महाकुंभ के अवसर पर लगभग 66 करोड़ से ज्यादा लोगों ने पवित्र त्रिवेणी संगम में स्नान किया। सीएम योगी की मंशा के अनुरूप महाकुंभ को दिव्य-भव्य के साथ स्वच्छ महाकुंभ के तौर पर भी संचालित किया गया। 15,000 से अधिक स्वच्छता मित्रों और लगभग 2000 गंगा सेवा दूतों ने निरंतर गंगा नदी और मेला क्षेत्र को साफ और स्वच्छ बनाए रखने में कोई कसर बाकी नहीं रखी।

इसी क्रम में महाकुंभ के समापन अवसर पर सीएम योगी ने स्वच्छता कर्मियों और गंगा सेवा दूतों को सम्मानित करने के साथ मेला क्षेत्र, संगम के घाटों और प्रयागराज नगर को स्वच्छ और निर्मल बनाने का निर्देश दिया है। ताकि महाकुम्भ के बाद भी तीर्थराज प्रयागराज में आने वाले श्रद्धालु साफ और स्वच्छ संगम में पवित्र स्नान कर सकें।

संगम क्षेत्र को श्रद्धालुओं के लिए बनाया जाएगा स्वच्छ और निर्मल 

मेले की विशेष कार्यधिकारी आकांक्षा राना ने सीएम योगी के निर्देशों के अनुरूप शुक्रवार से महाकुंभ मेला क्षेत्र की सफाई के विशेष अभियान की शुरूआत कर दी गई है। जिसके तहत अगले 15 दिनों तक निरंतर संगम के घाटों, मेला क्षेत्र, मंदिरों और स्थायी व अस्थायी सड़कों को साफ और स्वच्छ करने का कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही मेला क्षेत्र में लगाए गए 1.5 लाख अस्थाई शौचालयों को भी डिसमेंटल कर हटाया जाएगा।

मेला क्षेत्र से निकलने वाले कूड़े का निस्तारण नैनी स्थित बसवार प्लांट में किया जाएगा। इसके साथ ही जल निगम नगरीय और ग्रामीण की ओर से बिछाई गई पाइप लाइन और विद्युत विभाग की ओर से लगाई गई स्ट्रीट लाइटों को भी मेले क्षेत्र से हटाने का कार्य शुरू हो गया है। मेला क्षेत्र में लगाए गए साधु-संन्यासियों और कल्पवासियों के टेंट और पंडाल हटाए जा रहे हैं। साथ ही नगर निगम प्रयागराज शहर को हरित, साफ और स्वच्छ बनाने का कार्य सुचारू रूप से कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed