फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   On the historic victory of Dimple Yadav from Mainpuri Lok Sabha seat, SPs distributed 108 kg laddoo

प्रयागराज: मैनपुरी लोकसभा सीट से डिंपल यादव के ऐतिहासिक जीत पर सपाइयों ने संगम पर बांटा 108 किलो लड्डू

Thu, 08 Dec 2022 08:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 08 Dec 2022 08:01 PM IST
सार

मैनपुरी लोकसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में जीत पर  सपाइयों ने संगम पर 108 किग्रा लड्डू का वितरण किया इस मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे सपाइयों ने इस दौरान जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन
On the historic victory of Dimple Yadav from Mainpuri Lok Sabha seat, SPs distributed 108 kg laddoo
डिंपल यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निकाय चुनाव से पहले मैनपुरी लोकसभा एवं दो विधानसभा क्षेत्रों के लिए हुए उपचुनाव के नतीजों से सपाइयों में उत्साह है। इसे बड़ी जीत बताकर निकाय चुनाव में पार्टी के पक्ष में माहौल में भी जुट गए हैं। इसी क्रम जगह-जगह जश्न मनाया गया। पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेंद्र सिंह आदि की ओर से संगम स्थित बड़े हनुमान मंदिर में पूजन हुआ और 108 किग्रा लड्डू का वितरण किया गया। नरेंद्र सिंह ने कहा कि मैनपुरी में जीत भाजपा के अंत की शुरुआत है। इस मौके पर रमेशजी महाराज, पूर्व सांसद धर्मराज पटेल, पूर्व अपर महाधिवक्ता कमल सिंह यादव, दान बहादुर मधुर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में निवर्तमान जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव, राम सुमेर पाल, अजय श्रीवास्तव आदि ने मिठाई खिलाकर एक-दूसरे को बधाई दी। योगेश यादव ने कहा कि मैनपुरी लोकसभा एवं खतौली विधानसभा सीट पर जीत तो अभी शुरुआत है, 2024 में भाजपा की सफाई तय है।


उनका कहना था कि रामपुर में भी सपा उम्मीदवार जीत रहा था लेकिन भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या की। कार्यकर्ताओं का यह भी कहना था कि शिवपाल यादव के सपा में शामिल होने से पार्टी और मजबूत हुई है।

निवर्तमान महानगर अध्यक्ष सै.इफ्तेखार हुसैन, रवींद्र यादव, सै.मो.अस्करी आदि ने भी मैनपुरी लोकसभा  एवं खतौली विधानसभा सीट पर जीत पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी। युवजन सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष रवींद्र यादव, बलवंत यादव, ऋषभ यादव, दीपक शर्मा, प्रमोद, शैलेश आदि ने छोटा बघाड़ा में पटाखे फोड़कर एवं मिठाई बांटकर जश्न मनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षद निक्की ने ली सपा की सदस्यता
राजापुर वार्ड की पार्षद निक्की कुमारी ने बृहस्पतिवार को सपा की सदस्यता ग्रहण की। उनके साथ क्षेत्र के कई अन्य लोगों ने सपा ज्वाइन की। निवर्तमान महानगर अध्यक्ष सै.इफ्तेखार हुसैन ने सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई। निक्की का कहना था कि बसपा अपने उद्देश्यों से भटक गई है। उन्हाेंने नगर निगम चुनाव में सपा की बड़ी जीत का दावा किया। इस मौके पर रवींद्र यादव, मोईन हबीबी, जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। 


कर्मचारी नेता केएन कुट्टी के निधन पर जताया शोक
कर्मचारियों के मुद्दों पर लगातार संघर्षरत रहे केकेएन कुट्टी का बृहस्पतिवार को निधन हो गया। इससे प्रयागराज के कर्मचारियों में भी गहरा शोक व्याप्त है। कांफेडरेशन ऑफ सेंट्रल गवर्नमेंट इंप्लाइज एंड वर्कर्स के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चंद्र पांडेय का कहना है कि  कुट्टी का पूरा जीवन ही कर्मचारियों के लिए समर्पित रहा। उनके निधन से कर्मचारियों ने अपना अगुआ खो दिया है। प्रमोद मिश्रा, ऋषेश्वर उपाध्याय आदि कर्मचारी नेताओं ने भी केएन कुट्टी के निधन पर शोक जताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed