{"_id":"6f41350a837c7980f4ffd423be7be46d","slug":"on-the-delay-on-answering-general-damages-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जवाब देने पर देरी पर महानिदेशक पर हर्जाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जवाब देने पर देरी पर महानिदेशक पर हर्जाना
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Wed, 11 Feb 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट के आदेश की नाफरमानी महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण को महंगी पड़ गई। कोर्ट के आदेश के बावजूद जवाब नहीं दाखिल करने पर उन पर दस हजार रुपये हर्जाना लगाया गया है। उनको इस मार्च को अपने जवाब के साथ तलब भी किया गया है।
कानपुर की जन उत्थान विधिक सेवा समिति ने कैंसर संस्थान कानपुर की दुर्दशा को लेकर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की थी। कहा गया कि संस्थान में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। मरीजों को उचित इलाज नहीं मिल पा रहा है। इस पर सुनवाई कर रही मुख्य न्यायाधीश डा. डीवाई चंद्रचूड और न्यायमूर्ति सुनीत कुमार की खंडपीठ ने महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण से दो माह पूर्व जवाब तलब किया था।
सुनवाई के समय पता चला कि महानिदेशक की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया है। इस नाराजगी जताते हुए खंडपीठ ने महानिदेशक पर दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया है साथ ही उनको दस मार्च को हलफनामे के साथ न्यायालय में उपस्थित होने का आदेश दिया है।