फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   On the assurance of the Chief Justice the strike of the advocates postponed

High Court : मुख्य न्यायाधीश के आश्वासन पर अधिवक्ताओं की हड़ताल फिलहाल स्थगित, 15 दिनों के लिए निर्णय वापस

Sun, 28 Aug 2022 07:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 28 Aug 2022 07:18 PM IST
सार

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने कई बार इस संबंध में मुख्य न्यायाधीश को जापन सौंपा था। मांग पूरी न होने पर अधिवक्ता हड़ताल पर चले गए। रविवार को हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने एक बैठक भी बुलाई। जिसमें मुख्य न्यायाधीश के आश्वासन पर न्यायिक कार्य से विरत रहने के निर्णय को फिलहाल स्थगित करने का फैसला किया गया।

विज्ञापन
On the assurance of the Chief Justice the strike of the advocates postponed
Prayagraj News : इलाहाबाद हाईकोर्ट प्रशासनिक कमेटी से वार्ता के बाद बाहर निकलते हाईकोर्ट बार एसोसिए - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद हाई कोर्ट के अधिवक्ताओं की न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय फिलहाल स्थगित हो गया है। सोमवार से हाईकोर्ट में अधिवक्ता पहले की तरह काम करेंगे। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने यह निर्णय मुख्य न्यायमूर्ति के आश्वासन पर लिया है।

विज्ञापन


इसके पूर्व अधिवक्ताओं ने बुधवार से ही से ही न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया था। तबसे अधिवक्ता लगातार हड़ताल पर हैं और वह काम काज नहीं कर रहे हैं। उनकी मांग है कि हाईकोर्ट प्रशासन नए मुकदमों की सुनवाई की व्यवस्था और लिस्टिंग की व्यवस्था सहित वादों से संबंधित मामलों में व्यवस्था में सुधार लाए। हाई कोर्ट बार एसोसिएशन की ओर से इस संबंध में कई बार मुख्य न्यायमूर्ति को ज्ञापन भी सौंपा गया।

विज्ञापन

समस्या का हल ना होने पर अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया था। रविवार को हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने इस संबंध में एक बैठक भी बुलाई। जिसमें, मुख्य न्यायमूर्ति के आश्वासन पर न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय को वापस लेने का आग्रह करने और व्यवस्था में सुधार का आश्वासन देने के मामले पर चर्चा हुई।

इसके बाद बार एसोसिएशन 15 दिनों के लिए अपने न्यायिक कार्य से विरत रहने के निर्णय को स्थगित कर दिया। महासचिव सत्य धीर सिंह जादौन ने कहा की सोमवार से न्यायिक कार्य किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed